Home पोल्ट्री Poultry Business: पोल्ट्री फार्म का बिजनेस शुरू करने के लिए कैसे मिलेगा लोन, जानें यहां पूरी डिटेल
पोल्ट्री

Poultry Business: पोल्ट्री फार्म का बिजनेस शुरू करने के लिए कैसे मिलेगा लोन, जानें यहां पूरी डिटेल

livestockanimalnews- kisan andolan: Chicken supply will be affected in Delhi
प्रतीकात्मक फोटो. livestockanimalnews

नई दिल्ली. अगर आप मुर्गी पालन करना चाहते हैं तो ये खबर सौ आना आपके मतलब की है. अगर आपके पास पोल्ट्री पालन के लिए पैसा नहीं तो टेंशन छोड़कर इस खबर को पढ़कर संबंधित बैंक पहुंच जाएं और बजट का इंतजाम कर लें. मुर्गी पालन के लिए सरकार अब सब्सिडी दे रही है. भारत सरकार सामान्य श्रेणी के मुर्गी पालन के लिए 25 फीसदी सब्सिडी देती है तो अनुसूचित जाति और जनजाति श्रेणी के लोगों को 33 फीसदी तक सब्सिडी दीजा रही है. सरकार इस छूट को बैंक से लिए गए लोन के ब्याज में दे रही है.

मुर्गी पालन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार सब्सिडी भी देती हैं

भारत में अब खेती ही नहीं बल्कि पोल्ट्री, बकरी और मछली पालन सेक्टर लगातार बढ़ता जा रहा है. अब तो ये लोग अपने घर चलाने के अलावा अपनी आर्थिक स्थिति भी ठीक करने में लगे हैं। इतना ही नहीं सरकार भी इसे प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है. मुर्गी पालन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार सब्सिडी भी देती हैं. इसमें केंद्र के अलावा स्टेट सरकार भी शामिल हैं. समय-समय पर निकलने वाली स्कीम के लिए इच्छुक आवेदकों को आवेदन करना होता है. इस सेक्टर के कारोबार को शुरू करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी लोन देता है. अगर जरूरत है तो बैंक 75 फीसदी तक लोक उपलब्ध करा देता है. अगर आप अपने शहर या गांव में मुर्गी पालन का व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. लोन के बाद इस बिजनेस को शुरू करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं.

कुल लागत का 75 फीसदी तक का लोन दे देता हैः बता दें कि एसबीआई यानी स्टेट बैंक आफ इंडिया मुर्गी पालन शुरू करने के लिए खर्च होने वाली कुल लागत का 75 फीसदी तक का लोन दे देता है. बस आपको तो 25 फीसदी रकम का ही इंतजाम करना होगा. हालांकि इसके लिए पहले अपने बैंक को प्रोजेक्ट बनाकर देना होगा. इसमें पूरी लागत और प्लान देना होगा. इसी प्रोजेक्टर के बेस पर बैंक मुर्गी पालन के लिए लोन मंजूर कर देगा. मंजूरी मिलते ही आपके खाते में आनलाइन ट्रांजेक्शन हो जाएगा. एक मोटा का उदाहरण ले तो मान लो कि मुर्गी पालन करने के लिए 4 लाख रुपये का लोन मांगा है तो अगर बैंक ने आपके प्लान को मंजूरी दे दी तो आपको तीन लाख रुपये लोन के रूप में एसबीआई से मिल जाएंगे. बाकी के एक लाख रुपये की रकम अपनी ओर से लगानी होगी.

इतने साल के लिए मिलेगा लोन पोल्ट्री फार्म के लिए अगर आप एसबीआई से लोन लेना चाहते हैं, तो अधिकतम 9 लाख रुपये तक का ऋण मिल सकता है. अगर आप 9 हजार मुर्गियों के साथ बिजनेस शुरू करेंगे, तो आपको 3 लाख रुपये लोन में मिलेंगे. दरअसल, स्टेट बैंक प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत मुर्गी पालन के लिए लोन देता है. वहीं, ब्याज दर की शुरुआत 10.75 प्रतिशत के साथ होती है. खास बात यह है कि यह लोन 3 से 5 साल की अवधि के लिए दिया जाता है. अगर आप लोन लेते हैं, तो 3 से 5 साल के अंदर पूरी किस्त चुकानी होगी.

ये है आवेदन करने की प्रक्रिया अगर आप मर्गी पालन करने का पूरी तरह से मूड बना चुके हैं तो लोन के लिए अपनी पास की एसबीआई ब्रांच में आवेदन करना होगा. यहां पर बैंक अधिकारी से मिलकर उन्हें लोन से संबंधित सारी जानकारी देनी होगी. इसके बाद आपको लोन के लिए एक प्रोजेक्ट बनाकर बैंक को देना होगा. प्रोजेक्ट में बताना होगा कि मुर्गी पालन शुरू करने में कितना खर्च आएगा. यदि आपके द्वारा दिए गए प्रोजेक्ट को बैंक स्वीकार कर लेता है, तो लोन की रकम बैंक की ओर से आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी.

नाबार्ड से भी मिल सकता है लोन बैंक के अलावा मुर्गी पालन के लिए नाबार्ड भी लोन देता है. इस संबंध में नाबार्ड ने भी एक प्रोजेक्ट तैयार किया है. इस प्रोजेक्ट के तहत अगर आप इस व्यापार को स्टार्ट करना चाहते हैं तो आपको कम से कम 10 हजार मुर्गियों से लेयर पोल्ट्री फार्म की शुरुआत करनी होगी. इसके लिए आपको अपने जेब से 4 से 5 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे. वहीं, बैंक से भी आपको 75 प्रतिशत तक लोन मिल जाएगा. बैंक आपको अधिकतम 27 लाख रुपए तक लोन दे सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Poultry animals including chicken, duck, turkey and quail on a farm
पोल्ट्री

Poultry: फ्री रेंज और शेड में मुर्गी पालन के अपने फायदे और चुनौतियां हैं

नई दिल्ली. मुर्गी पालन मुख्यता दो तरह से किया जाता है. एक...

DAHD has formulated the Poultry Disease Action Plan
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को तीन बीमारी रानीखेत, कॉक्सिडियोसिस और सीआरडी से बचाने पर ही होगी तगड़ी कमाई

नई दिल्ली. पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहते हैं कि पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming)...

egg production in india, Egg Rate, Egg Market, Egg Price, EGG PRICE FALL EGG BECOMES CHEAPER
पोल्ट्री

Poultry: मु​र्गियों के शरीर में इस परेशानी से अंडा उत्पादन होता है प्रभावित

नई दिल्ली. मुर्गियों में ओवेरियन फॉलिकल्स (Ovarian Follicles) अंडाशय (Ovary) में मौजूद...

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री

Poultry Farming: पहले दिन चूजों को पिलाएं गुड़ का पानी, फिर पिसा हुआ दलिया दें, ये भी दे सकते हैं

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming) में चूजों की सही तरह से...