Home career Job News: इस राज्य में 3727 ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें डिटेल
career

Job News: इस राज्य में 3727 ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें डिटेल

जॉब न्यूज.

नई दिल्ली. सरकारी नौकरी की तलाश करे हैं तो यहां आपका इंतजार खत्म हो सकता है. असल में बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से सैकड़ों पदों पर भर्ती निकाली गई है. अगर इन पदों के लिए आवेदन करते हैं तो चयन होने पर कॅरियर संवर जाएगा. बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर ऑफिस अटेंडेंट के 3727 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. चयन आयोग की ओर से जानकारी दी गई है कि उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bssc. bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 25 अगस्त 2025 से आवेदन शुरू होगा. नौकरी पाने पर लेवल-1 के अनुसार सैलरी होगी. प्रीलिम्स एग्जाम में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन होंगे. इनमें जनरल स्टडीज विषय से 40 अंक, मैथ्स 30 अंक, सामान्य हिंदी 30 अंक का होगा. एग्जाम ड्यूरेशन 2 घंटे होगा. सही उत्तर पर 4 अंक, गलत पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता क्या है
इस भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए. आवेदन शुल्क के तौर पर जनरल, ओबीसी को 540 रुपए और अन्य को 135 रुपए देने होंगे.

आयु सीमा की बात की जाए तो न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम एज लिमिट 37 वर्ष निर्धारित की गई है.

ओबीसी को 3 वर्ष की छूट और एससी, एसटी को 5 वर्ष की छूट दी जा रही है. उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 से की जाएगी.

आवेदन कैसे करें
ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं. होम पेज पर दिए गए ऑफिस अटेंडेंट के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें.

अब डिटेल्स दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद सभी दस्तावेज अपलोड कर दें. फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें. इसका प्रिंटआउट लेकर रखें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

career

Job: केंद्र और दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, ये भी जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन

पुराने सिस्टम में सेक्शनवाइज टाइमिंग का नियम नहीं था. अब सबसे पहले...

career

Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए शेड्यूल में हुआ बदलाव, पढ़ें यहां

आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के क्यूआर कोड भी जारी किए...

career

Government Job: इन विभागों में निकली है भर्ती, सरकारी नौकरी की है तलाश तो जल्द करें आवेदन

नगर निकाय हरियाणा ने भी नौकरी निकाली है, जिसमें आवेदन करके सरकारी...