Home पशुपालन FMD: बिहार में पशुओं को एफएमडी की लग रही है वैक्सीन, 13, 16 और 18 फरवरी तक चलेगा भियान
पशुपालन

FMD: बिहार में पशुओं को एफएमडी की लग रही है वैक्सीन, 13, 16 और 18 फरवरी तक चलेगा भियान

धूप में आराम करतीं भैंसे.

नई दिल्ली. पशुओं की खुरपका-मुंहपका बीमारी यानि एफएमडी बेहद ही खतरनाक बीमारी है. इस बीमारी के चलते पशुओं को बहुत तकलीफ होती है और उनका उत्पादन प्रभावित होता है. एफएमडी बीमारी गाय, भैंस, भेड़ और बकरी को हो जाती है. जिससे पशुपालकों को नुकसान होता है. एक ओर सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने का काम कर रही है तो दूसरी ओर इस तरह की बीमारियों से नुकसान हो रहा है. ऐसे में सरकार की तरफ से फ्री वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है. बिहार में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ये काम कर रहा है.

सरकार का कहना है कि हर पशु को एफएमडी का टीका लगाया जाए. ये वैक्सीन फ्री में लगाई जाती है. इस​के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की टीम राज्य के प्रत्येक जिलों के हर एक गांव में घर-घर जाकर पशुओं का खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने काम कर रही है.

सभी जिलों में FMD टीकाकरण शुरू किया जा चुका है
गौरतलब है कि LH&DCP के तहत राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य के सभी जिलों में FMD टीकाकरण शुरू किया जा चुका है.

बिहार में गोपालगंज, नालंदा, शेखपुरा, वैशाली, नवादा, सिवान, अररिया, बांका, भागलपुर, किशनगंज, मधेपुरा और पूर्णियां में 2 फरवरी को वैक्सीन लगाई जा चुकी है.

बेगूसराय, कैमूर, कटिहार एवं सारण में भी गत 7 फरवरी को वैसीनेशन का काम पूरा किया गया है.

वहीं शिवहर, जहानाबाद, अरवल, पश्चिम चम्पारण, खगड़िया, लखीसराय और दरभंगा में 10 फरवरी को वैक्सीनेशन का काम किया जा चुका है.

पटना, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर और बक्सर में 13 फरवरी को पशुओं को वैक्सीन लगवाई जा सकती है.

इसके अलावा मुंगेर, समस्तीपुर, सहरसा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण और गया जी में 16 फरवरी को वैक्सीनेशन अभियान चलेगा.

सीतामढ़ी, जमुई, सुपौल एवं मधुबनी में 18 फरवरी को पशुओं को वैक्सीन लगेगी.

बता दें कि टीकाकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर गाय एवं भैंस का खुरपका मुंहपका रोग से बचाव के लिए फ्री वैक्सीन लगाई जाएगी.

टीकाकरण कार्य संबंधित जन प्रतिनिधि, जिला परिषद् सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य की देखरेख में किया जाएगा.

किसी भी पशु का टीकाकरण नहीं होने अथवा टीकाकरण के दौरान राशि की मांग करने की शिकायत पशुपालन निदेशालय, बिहार, पटना के दूरभाष संख्या 0612-2230942 पर की जा सकती है.

सरकार की तरफ से अपील की गई है कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठायें, अपने गाय एवं भैंस को खुरपका मुँहपका रोग से बचाएं.

सांसद, विधायक एवं विधान पार्षदों से इस टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपील की गई है.

निष्कर्ष
कार्यक्रम की खास जानकारी निकटवर्ती पशु चिकित्सालय, संबंधित जिला पशुपालन कार्यालय या पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, बिहार, पटना (दूरभाष संख्या 0612-2226049) से प्राप्त की जा सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
पशुपालन

Lumpy Skin Disease: पशु से लंपी बीमारी को दूर कर देंगी ये जड़ी-बूटियां, कुछ दिनों में मिलेगा आराम

नई दिल्ली. एलएसडी यानि लंपी स्किन डिजीज (Lumply Skin Disease) एक विषाणु...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: लंपी स्किन डिजीज में गाय-भैंस का खुद न करें उपचार, पशु चिकित्सक से लें सलाह

नई दिल्ली. लंपी स्किन डिजीज गाय-भैंस के लिए बड़ा खतरा है. वहीं...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: पशुपालन में फेल नहीं होना चाहते हैं तो पहले सीख लें बारीकियां

नई दिल्ली. पशुपालन का काम अच्छा है और इससे किसानों की इनकम...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry News: पशुओं की सेवा के साथ कॅरियर बनाने का मौका देता है ये डिप्लोमा

नई दिल्ली. पशुपालन का काम तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए पशुपालन...