Home पशुपालन Animal News: पंजाब से क्यों बाहर जा रही हैं ये हजारों भैंसे, जानें यहां
पशुपालन

Animal News: पंजाब से क्यों बाहर जा रही हैं ये हजारों भैंसे, जानें यहां

हजारों की संख्या में भैंसों को ले जाया जा रहा है.

नई दिल्ली. एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. पंजाब से हजारों की संख्या में मुर्रा और नीली रावी नस्ल की मिक्स नस्ल की हजारों भैंसे कहीं ले जाई जा रही है. वीडियो से तो यही लग रहा है कि भैंसों को पैदल ही कहीं ले जाया जा रहा है. जबकि पंजाब एक ऐसा राज्य है, जहां न तो मौजूदा वक्त में चारे की कमी है और न ही पानी की कमी. ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में भैंसों को एक जगह से कहीं और ले जाने के मामले ने एक्सपर्ट को भी हैरान कर दिया है.

दरअसल, पूरा मामला कुछ यूं है कि पिछले दिनों एक साइंटिस कहीं जा रहे थे, तब उन्हें एक नहीं करीब पांच से छह भैंसों के ​रेवड़ कहीं जाते हुए नजर आए. एक दो रेवड़ को देखकर उन्हें ज्यादा हैरानी नहीं हुई लेकिन जब उनकी संख्या ​बढ़ती चली गई तो वो सोचने पर मजबूर हो गए. इसके बाद अपनी कार से उतरे और इस बारे में रेवड़ ले जाने वाले लोगों से बातचीत शुरू कर दी. उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में भैंसों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के बारे में रेवड़ ले जाने वाले लोगों से मालूम करने की कोशिश की.

कहां ले जाए जा रहे थे भैंसों के रेवड़
जब साइंटिस के पूछने पर रेवड़ ले जाने वाले लोगों से पूछा कि वो इन भैंसो को चराने के लिए ले जा रहे हैं. तो गोलमोल जवाब देने लगे. किसी ने चराने ले जाने की बात कही तो किसी ने कुछ और. जबकि इस वक्त पंजाब में न तो हरे चारे की कमी है और न ही पानी की तो फिर ये भैंस कहां ले जाई जा रही हैं और क्यों, इसका जवाब नहीं मिल पाया है. हालांकि साइंटिस जरूर इसको लेकर परेशान नजर आए. बताया गया कि भैंसों के रेवड़ नाररौल और पटियाला के पास उन्हें मिले थे.

क्या बोले, सीनियर साइंटिस्ट
सेंट्रल बफैलो रिसर्च सेंटर हिसार हरियाणा से रिटायर्ड सीनियर साइंटिस डॉ. सज्जन सिंह लाइव स्टक एनिमल न्यूज को बताया कि जब उन्होंने भैंसों को ले जाने के बारे में पूछा तो उन्हें माकूल जवाब नहीं मिला. उन्होंने इसपर हैरानी जताई कि इतनी बड़ी संख्या में भैंस को पंजाब से ले जाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जब रेवड़ में मौजूद लोगों से उन्होंने सवाल किया कि वो आखिरी भैंसों को कहां ले जा रहे हैं तो उन्होंने उन्हें टालना भी शुरू कर दिया.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...