Home डेयरी Milk Production: बुखार से पशु का दूध उत्पादन हो जाए कम तो तीन दिनों तक खिलाएं ये जड़ी-बूटियां
डेयरी

Milk Production: बुखार से पशु का दूध उत्पादन हो जाए कम तो तीन दिनों तक खिलाएं ये जड़ी-बूटियां

पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनेरल पाउडर) खिलाना चाहिए.
प्रतीकात्मक फोटो। livestockanimalnews

नई दिल्ली. पशुपालन में कई बार पशुओं का कुछ बीमारियों की वजह से भी दूध का उत्पादन कम हो जाता है. दूध का उत्पादन कम होने का मतलब ये है कि डेयरी फार्मिंग में नुकसान शुरू हो जाता है. अगर आप भी डेयरी फार्मिंग में नुकसान से बचना चाहते हैं तो हमेशा ही इस बात का ख्याल रखें कि पशुओं को बीमार न होने दें. अगर पशु किसी वजह से बीमार हो गए हैं तो उनका तुरंत इलाज करवाना चाहिए. ताकि उनकी बीमारी का असर दूध उत्पादन पर न पड़े. जिससे आपका पशु बाल्टी भर के दूध देगा और डेयरी फार्मिंग में फायदा भी ज्यादा होगा.

क्या आप जानते हैं कि आपके घर में ही ऐसी दो जड़ी-बूटियां मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ा सकते हैं और पशु की बुखार जैसी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक पशु अक्सर बुखार होने पर भी दूध का उत्पादन कम कर देता है. इससे इससे डेयरी फार्मिंग में नुकसान होता है.

बुखार से होती है ये समस्या
एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि बुखार एक ऐसी बीमारी है, जिसकी वजह से अक्सर पशु का दूध उत्पादन कम हो जाता है. दरअसल बुखार के समय में पशु सुस्त हो जाते हैं और खाना पीना कम कर देते हैं. शरीर से अलग-अलग हिस्से में उनको सूजन भी आ जाती है. जिसकी वजह से पशु के दूध उत्पादन पर इसका असर पड़ता है और डेयरी फार्मिंग में इससे नुकसान होने लगता है. इतना ही नहीं बुखार इतना खतरनाक होता है कि कई बार ज्यादा बढ़ जाता है तो पशुओं की मौत भी हो जाती है. इसलिए बुखार का तुरंत इलाज जरूर कराना चाहिए.

इस तरह खिलाएं, समस्या होगी दूर
अगर आप चाहते हैं कि पशु बाल्टी भर के दूध दे और उसे किसी तरह की कोई दिक्कत न हो तो इसके लिए हल्दी और बड़ी इलायची बेहतरीन औषधि है. जिसका इस्तेमाल करके आप पशुओं को बीमार होने से भी बचा सकते हैं. इसके अलावा अगर उन्हें बीमारी है तो वह भी दूर हो जाएगी. इससे दूध उत्पादन भी बढ़ जाएगा. अगर पशु को बुखार हो जाता है तो आपको पहले उसके बुखार की दवा देना पड़ता है. वहीं दूध उत्पादन बढ़ाने की दवाएं भी देनी होती हैं. इससे बेहतर ये है कि आप 10 ग्राम बड़ी इलायची 50 ग्राम हल्दी ले लें, इनका पाउडर बना लें और उसे गुड़ मिलाकर सुबह-शाम पशुओं को मिलाकर दें. इससे पशु की समस्या भी दूर हो जाएगी और उसका दूध उत्पादन भी ठीक रहेगा. लगातार तीन दिनों तक इस मिश्रण को पशु को देना है. आप देखेंगे कि इन दोनों जड़ी-बूटियां से कमाल का रिजल्ट सामने आएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...