नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशुओं को पाला जाता है और फिर उससे अच्छा मुनाफा कमाया जाता है. वहीं एक दूसरा पहलू ये भी है कि अगर पशु गाभिन (गर्भवती) न हो और या होने में देरी हो तो फिर इसके बिना पशु दूध देना शुरू नहीं कर सकता और फार्म का आर्थिक मुनाफा संभव नहीं है. इसलिए डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशु का गाभिन होना बेहद जरूरी है. पशु जब गाभिन होता है तो उसको पहचाना भी जरूरी है. इसके कुछ तरीके हैं, जिनकारी जानकारी होना पशुपालकों के लिए जरूरी है.
अगर आप भी घर बैठे गाभिन होने की पहचान जानना चाहते हैं तो हम आपको इसी के बारे में यहां बताने जा रहे हैं. सबसे अहम पहचान तो ये है कि पशु जब गर्भ से है तो फिर दोबारा हीट में नहीं आता है.
पहचान की मुक्कमल जानकारी यहां पढ़ें
▶️ एआई या प्राकृतिक गर्भाधान के 18-24 दिन बाद पशु दोबारा गर्मी में न आए, तो गाभिन होने की संभावना होती है.
▶️ वहीं पशु दूसरे पशु को चढ़ने नहीं देता है. गाभिन पशु सामान्यतः हीट के लक्षण नहीं दिखाता और दूसरे पशु को चढ़ने नहीं देता.
▶️ पशु की योनि से साफ चिपचिपा म्यूकस निकलता है. एआई AI के कुछ दिन बाद हल्का साफ म्यूकस (पारदर्शी) दिखाई दे सकता है.
▶️ थनों में बदलाव होने लगता है. अंतिम महीनों में थन भरने लगते हैं, विशेषकर पहली बार गाभिन पशुओं में यह अधिक स्पष्ट होता है.
▶️ भ्रूण की हलचल बढ़ जाती है. लगभग 6-7 महीने बाद दाई तरफ बच्चे की हलचल (थपथपाने पर) महसूस की जा सकती है.
▶️ ये भी जान लें कि सिर्फ हीट में न आना गर्भवती होने की गारंटी नहीं है.
▶️ एआई के बाद 18-24 दिन हीट पर नजर रखना जरूरी है.
▶️ पशु की धीरे-धीरे चारा खाने की मात्रा बढ़ सकती है और पशु की कंडीशन अच्छी रहती है.
▶️ पेट का दायां हिस्सा बढ़ना शुरू हो जाता है. लगभग 5वें महीने के बाद पेट दाईं ओर से ज्यादा उभरा हुआ दिखाई देता है.
▶️ पशु चलने-फिरने में सावधानी बरतता है. गाभिन पशु धीरे-धीरे और संभलकर चलता है, अचानक दौड़ने-भागने से बचता है.
▶️ जान लें कि सिर्फ बाहरी लक्षणों पर भरोसा न करें. अनुभवी पशु चिकित्सक द्वारा 45-60 दिन में प्रेग्नेंसी का पता चल सकता है.
▶️ जबकि गांवों में अधिकांश गर्भ की जांच लगभग 3 महीने पर कराई जाती है.
निष्कर्ष
समय पर जांच सही निर्णय, खाली पशु जल्दी प्महचाने नुकसान से बचें, लाभ बढ़ाएं. बता दें कि गाभिन पशु अक्सर शांत हो जाता है और पहले की तुलना में कम चंचल दिखाई देता है.











