Home मछली पालन Fisheries: प्रतिबंधित 50 क्विंटल चाइनीज थाई मांगुर मछली के साथ तीन लोग पकड़े गए, क्यों है देश में बैन
मछली पालन

Fisheries: प्रतिबंधित 50 क्विंटल चाइनीज थाई मांगुर मछली के साथ तीन लोग पकड़े गए, क्यों है देश में बैन

प्रतिबंधित 50 क्विंटल चाइनीज थाई मांगुर मछली.

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार जिले में मत्स्य विभाग की ओर से दो ट्रकों में भरकर ले जाई जा रही 50 क्विंटल प्रतिबंधित चाइनीज थाई मांगुर मछली को जब्त करने की कार्रवाई की गई है. ये एक्शन कटिहार जिले के रौतारा टोल प्लाजा के पास हुआ है. मछलियों को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से पूर्णिया ले जाया जा रहा था. जिसकी सूचना जिले के मत्स्य विभाग को मिली. जिसके बाद पुलिस की संयुक्त टीम के साथ इस मामले में कार्रवाई की गई है. बताया जा रहा है कि तीन तस्करों को भी प्रतिबंधित मछली ले जाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है.

जब्त की गई मछली की बाजार की कीमत की बात की जाए तो तकरीबन पांच लाख रुपए बताई जा रही है. बता दें कि सरकार की ओर से चाइनीज थाई मांगुर मछली को प्रतिबंधित किया गया है. बावजूद इसके इस मछली को कोलकाता से पूर्णिया ले जाया जा रहा था. जिसकी सूचना कटिहार जिले के मत्स्य विभाग की टीम को मिली और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मछलियों को जब्त कर लिया गया और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है.

सबसे पहले केरल ने लगाया था प्रतिबंध
▶️ आपको बता दें कि भारत सरकार ने पर्यावरण और सेहत के लिए चीनी थाई मांगुर मछली को प्रतिबंधित किया हुआ है.

▶️ इस मछली के पालन बिक्री और उत्पादन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है. साल 1998 में केरल ने इसे बैन किया था, फिर राष्ट्रीय स्तर पर इस पर रोक लगा दी गई.

▶️ फिशरीज एक्सपर्ट का कहना है कि या मछली मांसाहारी स्वभाव की होती है, जो पानी के अंदर दूसरी देसी मछलियों को और छोटे जीवों को खाकर नष्ट कर देती है.

▶️ थाई चाइनीज मांगुर मछली के इसी स्वभाव की वजह से केरल ने सबसे पहले इस पर प्रतिबंध लगाया, ताकि जलीय संतुलन को बनाए रखा जा सके.

▶️ इतना ही नहीं इस मछली को पालने के लिए यह भी जरूरी है कि उसे सड़ती हुई चीज और गंदा खाना दिया जाए. इससे भी भारी मात्रा में तालाब के अंदर जहरीले तत्व आ जाते हैं.

▶️ नतीजे में दूसरे जलीय जीवों को बहुत ज्यादा खतरा हो जाता है. ऐसे में इस तरह की मछली पर प्रतिबंध जरूरी हो जाता है.

▶️ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मछली के शरीर में लेड और आयरन जैसे हानिकारक तत्व उच्च मात्रा में यानि तकरीबन 80 परसेंट तक मौजूद होते हैं.

▶️ जहां ये जालीय जीव जंतुओं के लिए भी खतरनाक है तो वहीं इंसानों के लिए भी यह फायदेमंद नहीं है. इसके सेवन से इंसानों के शरीर में गंभीर रोग हो सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry, Fish, Duck Farming, Poultry Farming
मछली पालन

Fisheries: इस महीने तालाब में जरूर डालें चूना पर एक्सपर्ट से लें सलाह

नई दिल्ली. मछली पालन कर रहे हैं तो इस बात को अच्छी...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

Fish Farming Scheme: मछली पालन के लिए बिना गारंटी मिलेगा दो लाख रुपये तक का लोन

नई दिल्ली. पूंजी के अभाव में मछली पालन का कारोबार बढ़ाने में...

fish farming in tank
मछली पालन

Fish Farming: घर पर मछली पालन करके कमाई करें तगड़ी, इसका तरीका भी है बिल्कुल आसान

नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 50 स्क्वायर फीट में...

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...