Home डेयरी Dairy Animal: डेयरी पशुओं के लिए बेहद ही बेहतरीन है नेपियर घास, यहां पढ़ें बुवाई का तरीका
डेयरी

Dairy Animal: डेयरी पशुओं के लिए बेहद ही बेहतरीन है नेपियर घास, यहां पढ़ें बुवाई का तरीका

animal husbandry
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. पशुओं के लिए हरा चारा बेहद ही जरूरी होता है. इससे पशुओं को दूध उत्पादन करने में मदद मिलती है. डेयरी पशुओं को हरा चारा ​खिलाने के लिए आप नेपियर घास का इस्तेमाल कर सकते हैं. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की मानें तो नेपियर घास पशुओं के लिए एक बेहतरीन चारा फसल है. ये अच्छे जल निकास वाली दोमट या बलुई दोमट मृदा सर्वोत्तम होती है. यह गर्म जलवायु के अतिरिक्त ठंडे स्थानों पर भी (पाले तथा जलभराव वाले क्षेत्रों को छोड़कर) सफलता के साथ उगाई जा सकती है.

सबसे अच्छी बात ये है कि यह बहुवर्षीय घास है. हालांकि 4-5 वर्ष तक एक खेत में उगाने के बाद खेत बदल देना चाहिये. नवम्बर से फरवरी तक इसकी वृद्धि कम या नहीं के बराबर होती है.

उन्नत किस्में कौन सही हैं
उन्नत किस्मों में पूसा जायन्ट नेपियर, एन बी-21, एन. बी.-9, सी.ओ.-3, एन.एच.-6. एन. एच.-9 और एन.एच.-21 शामिल है.

खेत की तैयारी एवं बुवाई की बात की जाए तो मिट्टी पलट हल या हैरो से खेत की गहरी जुताई कर मिट्टी को भुरभुरा व समतल बनाकर 12000-14000 जड़ अथवा तने के टुकड़ो को प्रति हैक्टेयर की दर से लाइन से लाइन की दूरी 90-100 से.मी. तथा पौधे से पौधे की दूरी 60 से.मी. रखते हुये लगाते हैं.

तने की कटिंग को 45 डिग्री के कोण पर इस प्रकार लगाते हैं कि उसकी एक गांठ भूमि के भीतर तथा एक गांठ भूमि के ऊपर रहे. बुवाई का उचित समय 15 फरवरी से जून के आखिरी तक है.

खाद एवं उर्ववरक के बारे में जानें
बुवाई से 2-3 सप्ताह पहले 125-150 क्विंटल गोबर की खाद खेत में डालनी चाहिए. इसके अतिरिक्त अन्य पोषक तत्व मृदा जांच के आधार पर देने चाहिये.

50-60 किग्रा नाइट्रोजन बुवाई के समय तथा प्रत्येक कटाई के बाद 15-20 किग्रा नाइट्रोजन प्रति हेक्टेयर की आवश्यकता पड़ती है.

सिंचाई के बारे में जानें
गर्मी में 10-12 दिन और ठंड में 15-20 के बाद सिंचाई करनी चाहिये. प्रत्येक कटाई के बाद सिंचाई करने से पुनर्वृद्धि अच्छी होती है.

इसकी पहली कटाई 80-90 दिन पर तथा इसके बाद 45-60 दिन पर करते हैं. कटाई भूमि से 15-20 से.मी. ऊपर करने से पुनर्वृद्धि अच्छी होती है.

संकर नेपियर की किस्मों से 1200-1600 तथा नवीन किस्मों से 2000 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से भी अधिक हरा चारा प्रति वर्ष प्राप्त किया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Biogas: भारत में गोबर आधारित CBG प्लांट स्थापित करने और चलाने में तकनीकी सहायता देगा जापान

नई दिल्ली. कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) न सिर्फ ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत है,...

डेयरी

Dairy: पंजाब की सफल तकनीकों और मैनेजमेंट को दूसरे राज्यों में बढ़ाकर डेयरी सेक्टर को किया जाएगा मजबूत

नई दिल्ली. देश के अलग-अलग हिस्सों में डेयरी सेक्टर को मजबूत किया...

डेयरी

NDDB और नाबार्ड के सहयोग से गांवों में बेहतर होगी डेयरी सुविधाएं

नई दिल्ली. नाबार्ड के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार सूद की...