Home पशुपालन Goat Farming: बकरे और बकरी में हों ये 3 बीमारियों तो ऐसे करें इलाज
पशुपालन

Goat Farming: बकरे और बकरी में हों ये 3 बीमारियों तो ऐसे करें इलाज

sojat goat breed
सोजत बकरियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. बकरी पालन एक ऐसा व्यवसाय है, जो छोटे किसान से लेकर बड़े किसान कर सकते हैं और यह हर तरह से फायदा पहुंचाने वाला व्यवसाय है. बकरी पालन करके मीट और दूध दोनों का उत्पादन किया जा सकता है. इससे अच्छी खासी कमाई भी की जा सकती है लेकिन दिक्कत तब आती है जब बकरे-बकरी को बीमारी हो जाती है. बीमार होने पर बकरे-बकरी की मौत भी हो जाती है और ऐसे में पशुपालक को फायदे की जगह नुकसान पहुंचता है. इस आर्टिकल में हम आपको तीन बीमारियों के बारे में बता रहे हैं जो बकरी-बकरे को अक्सर हो जाती हैं. इस बीमारी और इसके इलाज के बारे में यहां पढ़ सकते हैं.

बकरी में पीपीआर रोग और उसकी दवा
बकरियां में पीपीआर एक संक्रामक रोग है जो पेस्टरेला मल्टोसिडा जीवाणु के कारण होता है. यह रोग बकरियों को में ज्यादातर सांस लेने वाले अंगों में असर करता है और लंबे समय तक बकरियों की सेहत को प्रभावित कर देता है. इस रोग का उपचार आमतौर पर एंटीबायोटिक दावाओं से किया जाता है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इस रोग से पीड़ित बकरियों को ऑक्सीटेट्रासाइक्लिन, स्ट्रोप्टोमाइसिन, एनरोफ्लाक्सामि दिया जाता है. हालांकि एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह लेने की भी हिदायत करते हैं.

बकरे की आंख से पानी आना
गर्मी के समय में बकरे की आंख से पानी आता है और उनके बाल भी झड़ जाते हैं. इनका चेहरा भी उतर जाता है. उसका इलाज यह है कि आपके पास फिटकरी होती ही है, अगर नहीं है तो मार्केट से ला सकते हैं. अपनी आवश्यकता के अनुसार इसको बारीक पीस लेना चाहिए. एक गिलास बर्तन में घोल लें. फिर उसे बकरे की आंख को धो दें. जिससे बकरे की आंख सही हो जाएगी. अगर बकरे के मुंह में छाले हो तो उसको भी फिटकरी के पानी से धो देने से ठीक हो जाएगा.

बकरे की रसौली का इलाज
आपने देखा होगा कि बकरी के शरीर पर बहुत बड़े.बड़े धापड़ से होते हैं, जो शरीर के ऊपर दिखाई देते हैं. उसे रसौली कहा जाता है. यहां आपको थोड़ा सब्र की जरूरत होती है. जब तक ये नरम न हो जाए फिर वह नरम हो जाए तो आपको एक नया ब्लेड लें और थोड़ा सा कट चीरा लगाना है. फिर उसको दबाकर उसके अंदर जितना भी मोवाद हो उसको बाहर निकाल देना है. इसके बाद विटाडीन पट्टी बांध दें. जिससे बकरे का घाव सही हो जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...