Home पशुपालन Goat Farming: बकरी की कई बीमारियों के लिए रामबाण है लहसुन
पशुपालन

Goat Farming: बकरी की कई बीमारियों के लिए रामबाण है लहसुन

goat disease symptoms
शेड में पाली जा रही बकरियां. live stock animal news

नई दिल्ली. बकरी पालन से गोट फार्मर को ज्यादा फायदा पहुंचे इसके लिए वह कई चीज करते रहते हैं. एक्सपर्ट भी बकरी पालन से फायदे के लिए अच्छा चारा देने और ठीक ढंग से देखभाल करने की सलाह देते हैं. इसके अलावा कई और ऐसी चीजें हैं, जिनको आजमा कर बकरी को फायदा पहुंचाया जा सकता है. मसलन बकरी को बुखार है या कोई और दिक्कतें हैं तो लहसुन खिलाने से उसे ठीक किया जा सकता है. इसी तरह कह सकते हैं कि बकरियां की कई बीमारियों को दूर करने में लहसुन बहुत ही सहायक है.

बकरी के बुखार में फायदेमंद है लहसुन
एक्सपर्ट कहते हैं यदि बकरी को ठंड लगने के कारण हल्का बुखार हो जाए तो एक बकरी के लिए लहसुन की दो कलियां लें और उसे पीस कर 5 एमएल सरसों के तेल में मिला दें. फिर इसे किसी बर्तन में डालकर कुछ देर तक पकाएं. पकाने के बाद जब तेल ठंडा हो जाए तो इसे अपनी बकरी को दे दें. यह दवा दिन में एक बार दो-तीन दिन तक देते रहें. इससे बकरी का बुखार उतर जाता है.

खांसी जुकाम में फायदेमंद है
अगर बकरियां खांसी जुकाम से पीड़ित हैं तो लहसुन उनके लिए वरदान से काम नहीं होता है. अगर बकरी के बच्चे की उम्र 15 से 60 दिन के बीच है, तो लहसुन की एक बड़ी काली का इस्तेमाल कर सकते हैं. कली को छिलकर प्रतिदिन सुबह या शाम देना चाहिए. इससे आप साल के 12 महीने तक लगातार दे सकते हैं. यदि बकरी दो से तीन महीने की है तो आप लेहसुन की दो कलियां दे सकते हैं. यदि 3 महीने से ज्यादा उम्र की है तो आप लहसुन की तीन से चार कलियां दे सकते हैं.

पाचन तंत्र के लिए भी मुफीद है
बकरी की ज्यादा चारा खाने की आदत होती है. यही वजह है कि कई बार बकरी बहुत ज्यादा चारा खा लेती है. जिसे बकरियों को पेट संबंधी समस्या होने लग जाती है. आप बकरियों को रोजाना लेहसुन खिलाएंगे तो बकरियों की पेट में पाचन संबंधी कोई समस्या नहीं आ सकती है.

पेट के कीड़ों के लिए भी मददगार है
ज्यादातर बकरियों में पेट के कीड़ों से जुडी समस्या अधिक होती है. इसके लिए लेहसुन बहुत ही फायदेमंद साबित होता है. अगर आप अपनी बकरी को 12 महीने तक लेहसुन खिलाते हैं तो इसी बकरी में पेट की कीड़े जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाएगी. क्योंकि लहसुन पेट के कीड़ों को मार देती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...