Home डेयरी Dairy: डॉ. मीनेश शाह को NCDFI का अध्यक्ष चुना गया, आठ निदेशक भी निर्विरोध चुने गए
डेयरी

Dairy: डॉ. मीनेश शाह को NCDFI का अध्यक्ष चुना गया, आठ निदेशक भी निर्विरोध चुने गए

dairy
एनसीडीएफआई नए अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह

नई दिल्ली. डेयरी सहकारी समितियों की सर्वोच्च संस्था, नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनसीडीएफआई) को नया अध्यक्ष मिल गया है. एक दिन पहले हुए बोर्ड चुनावों में सर्वसम्मति से डॉ. मीनेश शाह को अध्यक्ष के रूप में चुना गया है. इसके अलावा एनसीडीएफआई ने अपने निदेशक मंडल में आठ निदेशकों को भी निर्विरोध चुना है. इन निदेशकों में डॉ. मंगल जीत राय, शामलभाई बी. पटेल, रणधीर सिंह, के.एस. मणि, बालचंद्र एल. नरिंदर सिंह शेरगिल, समीर कुमार परिदा और एस. रेगुपति के नाम शामिल हैं.

एनसीडीएफआई के एमडी श्रीनिवास सज्जा ने बताया कि एनसीडीएफआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह अपने साथ राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी), मदर डेयरी, आईडीएमसी, इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड (आईआईएल), नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (एनसीओएल) जैसे कई प्रतिष्ठित संस्थानों के अध्यक्ष होने का व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता लेकर आए हैं. इसके अलावा शाह ने एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज (एनडीएस), इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट (आईआरएमए), एनडीडीबी सीएएलएफ, एनडीडीबी एमआरआईडीए, आनंदालय, झारखंड मिल्क फेडरेशन, वेस्ट असम मिल्क यूनियन, के लिए भी किया है. इसके अलावा, डॉ. मीनेश शाह इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन (आईडीएफ) के बोर्ड में निदेशक के रूप में भी कार्यरत रहे हैं.

डेयरी सेक्टर में कार्य है लंबा अनुभव
डॉ. मीनेश शाह को लंबे समय से डेयरी सहकारी क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और महत्वपूर्ण योगदान के लिए चुना गया है. जिससे वर्षों से विकास और स्थिरता को बढ़ावा मिला है. मीनेश शाह शाश भर में डेयरी किसानों और विभिन्न हितधारकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से एनसीडीएफआई की विभिन्न पहलों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. एनसीडीएफआई में उनका नेतृत्व निश्चित रूप से डेयरी उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए डेयरी समुदाय के भीतर मजबूत सहयोग को बढ़ावा देगा.

शाह बोले, सहकारी ढांचे को करेंगे मजबूत
वहीं एनसीडीएफआई) का चेयरमैन बनाए जाने के बाद डॉ. मीनेश शाह ने दिए गए इस अवसर और जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया और एनसीडीएफआई के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और डेयरी और संबद्ध क्षेत्र में सहकारी ढांचे की केंद्रीयता को मजबूत के लिए कार्य करने की बात कही. उन्होंने कहा कि देश भर में इसकी गतिविधियों और पहुंच को व्यापक बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया जाएगा. चुनाव को संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर के तौर पर आनंद के जिला कलेक्टर प्रवीण चौधरी ने जिम्मेदारी निभाई.

क्या है एनसीडीएफआई, जानें यहां
नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनसीडीएफआई) 07 दिसंबर, 1970 को पंजीकृत एक राष्ट्रीय स्तर की शीर्ष डेयरी सहकारी समिति है और यह बहु राज्य सहकारी सोसायटी (संशोधन) अधिनियम, 2023 के प्रावधानों के तहत शासित है. इसमें 20 नियमित सदस्य, 14 सहयोगी सदस्य और राष्ट्रीय डेयरी हैं. एनसीडीएफआई सहकारी डेयरियों का एक राष्ट्रीय संघ है, जो एक विशिष्ट इतिहास के साथ समन्वय, नेटवर्किंग और वकालत के माध्यम से डेयरी सहकारी समितियों के संचालन को सुविधाजनक बनाने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ एक सहयोगी संघ के रूप में कार्य करता है, जिसका गठन डॉ. वर्गीस कुरियन के नेतृत्व में किया गया था.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...

डेयरी

Dairy: बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के उत्पादन में अहम है डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क

नई दिल्ली. यूके के बर्मिंघम में आयोजित ‘वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो एंड समिट...