Home पोल्ट्री Egg Production: बत्तख कम दे रही है अंडा तो परेशान न हों, उत्पादन बढ़ाने के लिए ये खिलाएं
पोल्ट्री

Egg Production: बत्तख कम दे रही है अंडा तो परेशान न हों, उत्पादन बढ़ाने के लिए ये खिलाएं

तालाब में तैरने के साथ ही बटख जमीन पर घूमती हैं, ऐसे में में ये तालाब के पानी के कीड़े मकोड़े और जमीन पर मिलने वाले कीड़े चट कर जाती हैं.
प्रतीकात्मक खबर।

नई दिल्ली. अक्सर ऐसा होता है कि बत्तख पालने वाले फार्मर्स बत्तख के अंडा न देने से परेशान रहते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि यदि बत्तख अंडा नहीं देती है तो इसकी कई वजह हो सकती है. कई बार गलत फीड की वजह से भी ऐसा होता है. क्योंकि इससे बत्तख फीड भरपूर मात्रा में नहीं खाती है और अंडों का उत्पादन प्रभावित होता है. इसलिए बत्तखों को ऐसा फीड खिलाना चाहिए, जिससे वो ज्यादा से ज्यादा अंडों का उत्पादन करें और जिससे आपको फायदा हो सके. आप बत्तख पालन में अच्छा खासा मुनाफा कमा पाएं.

क्या आप भी परेशान हैं कि आपके फार्म में मौजूद बत्तख अंडों का उत्पादन कम करती हैं या कई बार गैप करके अंडों का उत्पादन करती हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनको खिलाने से बत्तखों का अंडा उत्पादन बढ़ जाएगा.

क्या-क्या खिलाना है
बत्तखों को अगर धान खिलाया जाए तो इससे अंडे का उत्पादन बढ़ जाता है. अगर धान खिलाया जाए तो उनके अंडे ज्यादा बनते हैं. बत्तखों की अंडा देने की क्षमता बढ़ जाती है.

इसके अलावा गेहूं का चूरा करके भी खिलाया जा सकता है. इससे भी बत्तखों का अंडा उत्पादन बढ़ जाता है.

गेहूं या फिर धान खिलाते हैं तो इसमें 50 फीसद धान या गेहूं का दर्रा मिलाकर खिला सकते हैं. इसके अलावा आप मार्केट में मिलने वाला लेयर फीड खिलाएं.

हर एक अंडा देने वाली बत्तख को एक दिन में 120 से 140 ग्राम फीड देना पड़ता है. यदि बत्तख इससे कम फीड खाती है तो अंडों का उत्पादन प्रभावित होगा.

एक्सपर्ट का कहना है कि अंडा देने वाली बत्तखों को ज्यादा मात्रा में कैल्शियम की जरूरत पड़ती है.

वहीं बत्तखों से ज्यादा अंडा लेने के लिए उन्हें प्रोटीन से भरपूर संतुलित आहार देना चाहिए.

आप चाहें तो भुट्टा, जई, चावल, मटर और कटे हुए पत्तेदार साग जैसे आहार को भी बत्तखों को खिला सकते हैं.

निष्कर्ष
दरअसल, कई बार ऐसा हो जाता है कि बत्तख अंडों का उत्पादन करती हैं या फिर कई बार अंडों का उत्पादन बंद कर देती हैं. ऐसे में इस तरह से फीड खिलाएंगे तो अंडों का उत्पादन बढ़ जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...