Home पशुपालन Goat Farming: ठंड में बकरियों को क्या खिलाएं, जिससे न लगे सर्दी और ग्रोथ हो तेज, जानें यहां
पशुपालन

Goat Farming: ठंड में बकरियों को क्या खिलाएं, जिससे न लगे सर्दी और ग्रोथ हो तेज, जानें यहां

Goat Rearing, Goat Farm, CIRG, Goat Feed, Goat Farm, Bakrid, Ramkesh Meena
बकरी पालक( फोटो क्रेडिट-पिंटू पहाड़ी)

नई दिल्ली. ठंड आहिस्ता, आहिस्ता दस्तक देने लगी है. ऐसे में पशुपालकों को पशुपालन के काम में कुछ बदलाव करने की जरूरत है. यदि आप बकरी पालक हैं तो आपको भी कुछ बदलाव करने की जरूरत है. हम यहां आपको बताएंगे कि ठंड के मौसम में बकरी को क्या खिलाना चाहिए. जिससे उसे किसी तरह की कोई दिक्कत भी ना आए और उत्पादन भी बेहतर मिलता रहे. यदि आपको यह पता चल गया कि ठंड के मौसम में बकरी को क्या खिलाना है और इससे कैसे उत्पादन बेहतर मिलेगा तो फिर बकरी पालन के काम में आपको फायदा होगा.

केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि बकरी गाभिन है या खाली है, छोटी है या फिर बड़ी है. दूध देती या नहीं देती है तो भी उनके खाने-पीने पर ध्यान देना बेहद ही जरूरी होता है. तभी बकरी पालन में फायदा मिलता है. नहीं तो नुकसान होने लगता है.

ठंड में क्या कितना खिलाएं
एक्सपर्ट का कहना है कि ठंड के मौसम में बकरियों को हरा चारा 30 से 40 फीसद देना चाहिए. जबकि सूखा चारा 60 से 70 फीसद तक दिया जा सकता है.

वहीं आप उन्हें दाना मिश्रण दे रहे हैं, तो ठीक है. ध्यान रखें कि इसमें कोई बदलाव न करें. दाना मिश्रण जितना देते हैं, उतना ही देते रहें.

ठंड के मौसम में बकरे—बकरियों के शरीर में गर्मी बनाए रखने के लिए उनके दाना मिश्रण में थोड़ा सा सरसों का तेल देना शुरू करें.

अगर आपको सरसों की खली मिल जाए या कपास की खली मिल जाए या फिर मूंगफली की खली मिल जाए तो दाना मिश्रण में मिलाकर देना शुरू कर दें. आप खली पहले से दे रहे हैं तो इसमें दो-चार परसेंट बढ़ा भी सकते हैं.

यदि आप बकरियों को बाजरा दे रहे हैं तो ठीक है. अगर नहीं दे रहे हैं तो देना शुरू कर दें. वहीं आप दूसरे दाने को कम कर सकते हैं.

निष्कर्ष
यदि आप इन चीजों को खिलाते हैं तो बकरियों के शरीर में गर्मी बनी रहेगी. उन्हें ठंड नहीं लगेगी. जबकि बकरियों की ग्रोथ भी ठंड में अच्छी तरह से होने लगेगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal News: जानवरों की इमरजेंसी देखभाल में ब्लड ट्रांसफ्यूजन जिंदगी बचाना वाला है उपाय

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना ने...

careerपशुपालन

RAJUVAS: वेटरनरी यूनिवर्सिटी की परीक्षा 12 जुलाई को, प्री-पीजी के माध्यम से होगा इम्तिहान

नई दिल्ली. राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (RAJUVAS) में प्रवेश का...

animal husbandry
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: नस्ल सुधार के लिए बकरी पालकों को बकरा दे रही है सरकार

नई दिल्ली. राजस्थान सरकार की तरफ से पशुपालन को बढ़ावा देने के...