Home पशुपालन Election: वेटनरी काउंसिल के 11 सदस्यों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान, यहां पढ़ें डिटेल
पशुपालन

Election: वेटनरी काउंसिल के 11 सदस्यों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान, यहां पढ़ें डिटेल

Indian Veterinary Council
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के चुनाव की घोषणा की गई है. 11 पदों के लिए इस चुनाव की घोषणा की गई है. इस संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के भारतीय पशु चिकित्सा चिकित्सकों के रजिस्टर में नामांकित व्यक्तियों में से सदस्यों के चुनाव कराने के लिए तारीख का एलान किया गया है. इस चुनाव में पात्र उम्मीदवार अपना नामांकन निर्धारित प्रपत्र के अनुसार न्यायमूर्ति आशा मेनन (सेवानिवृत्त), पशुपालन और डेयरी विभाग, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के रिटर्निंग अधिकारी, केबिन नंबर पर भेज सकते हैं.

जानकारी के मुताबिक 5, चंद्र लोक बिल्डिंग (दूसरी मंजिल), जनपथ रोड, नई दिल्ली, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद का चुनाव लड़ने के लिए नियत तिथि और समय पर या उससे पहले पात्र उम्मीदवारों के पास अपना नामांकन पत्र ऑनलाइन (उम्मीदवार और प्रस्तावक/अनुमोदक के स्पष्ट हस्ताक्षर वाली स्कैन की गई कॉपी) ई-मेल आईडी ro.vcielection[at]gmail[dot]com पर रिटर्निंग अधिकारी को जमा करने का विकल्प है.

इस दिन तक होगा नामांकन
नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 26.04.2024 फिक्स की गई है. इस दिन शाम 5.00 बजे तक ही नामांकन लिए जाएंगे. इसके बाद बाद किसी भी नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा. रिटर्निंग अफसर ने बताया कि इस संबंध में राजपत्र अधिसूचना का पालन किया जाता है और सभी से अनुरोध है कि वे भारत के असाधारण राजपत्र और पशुपालन और डेयरी विभाग की वेबसाइट में प्रकाशित राजपत्र अधिसूचना का पालन करें.

9 तारीख को आएंगे नतीजे
नामांकन की तिथित 26.04.2024 (शुक्रवार) तय की गई है. प्रक्रिया सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक चलेगी. नामांकन पत्रों की जांच 01.05.2024 (बुधवार) सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगी. उम्मीदवार के उम्मीदवारी वापस लेने के लिए 03.05.2024 (शुक्रवार) शाम 5.00 बजे तक का वक्त होगा. मतदान 08.06.2024 सुबह 7.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक होगा. वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा 09.06.2024 रविवार सुबह 10.30 बजे की जाएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...