Home सरकारी स्की‍म Animal Husbandry Loan: किसान पशुपालन के लिए SBI से ले सकते हैं लोन, पर पूरी करनी होगी ये शर्तें
सरकारी स्की‍म

Animal Husbandry Loan: किसान पशुपालन के लिए SBI से ले सकते हैं लोन, पर पूरी करनी होगी ये शर्तें

animal pregnancy
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. देश के किसान पशुपालन की ओर तेजी से रूख कर रहे हैं. जबकि सरकार भी यह चाहती है कि पशुपालन के जरिए किसानों की आमदनी को दोगुनी कर दे. यही वजह है कि सरकार और बैंकिंग संस्थान इस क्षेत्र के कामकाज को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाते रहते हैं. इस क्षेत्र में अपना कारोबार बढ़ाने के लिए किसान एसबीआई से लोन ले सकते हैं. किसान, लोन डेयरी शेड, पशु खरीदने और दूसरी जरूरत के लिए ले सकते हैं. हालांकि एसबीआई के द्वारा दिए जाने वाले इस लोन के लिए कुछ पात्रता भी ​है.

एसबीआई की ओर से कहा गया है कि पशुपालक अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकें. इसलिए इसे स्कीम को शुरू किया गया है. इसके जरिए पशुपालक और किसान भाई डेयरी लगाने, शेड बनाने, पशु खरीदने, डेयरी मशीन खरीदने के लिए कम ब्याज पर लोन ले सकते हैं. डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने और दूध उत्पादन की स्थिति और बेहतर बनाने के लिए या स्कीम बेहतर है. ये किसानों को फायदा पहुंचा सकती है.

कौन पा सता है लोग
किसी पशुपालक भाई इस योजना के लिए लोन ले सकते हैं लेकिन उनको कुछ कंडीशंस पूरी करनी होगी. लोन लेने के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 70 साल होनी चाहिए. यह लोन उन लोगों को दिया जा सकता है जो पहले से डेयरी उद्योग के अन्य किसी व्यापार को करते चले आ रहे हैं. किसान और पशुपालक सिविल स्कोर कम नहीं होना चाहिए. वह किसी बैंक की सूची में डिफाल्टर भी नहीं होना चाहिए. आवेदन करने वाले व्यक्ति का कोई अपराधी रिकॉर्ड भी नहीं होना चाहिए. अगर ऐसा होता है तो पशुपालक को लोन के अपात्र माना जाएगा.

लोन के लिए क्या-क्या कागजात लगेंगे
पशुपालक इस स्कीम के तहत लोन लेना चाहता है तो उसे इन दस्तावेजों को देना होगा. उसे व्यक्ति के पास अपना पहचान पत्र होना चाहिए. आधार कार्ड. वोटर आईडी कार्ड. ड्राइविंग लाइसेंस आदि. आवेदनकर्ता को पासपोर्ट साइज फोटो भी देनी चाहिए. आवेदनकर्ता को अपने निवास स्थान से जुड़ा कोई सबूत देना होगा. जैसे बिजली बिल, पानी का बिल, घर के रजिस्ट्री के कागजात, बिजनेस रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी देना होगा. कारोबार में कोई पार्टनर है तो उसकी डीड भी पेश करनी होगी. नीचे 6 महीने में कितनी आय कमाई है इसका सबूत देना होगा. किसी भी नजदीकी एसबीआई शाखा से आपको डेयरी लोन के लिए फॉर्म मिल जाता है. फिर फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ अटैच कर दें. पात्रता सिद्ध होने पर लोन मिल जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries News: मछली पालन में नुकसान होने पर एक लाख रुपये तक की आर्थिक मदद करती है सरकार

नई दिल्ली. जैसे-जैसे जलीय कृषि का विस्तार नए फार्मों के माध्यम से...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...