Home मछली पालन Fish Aquarium Tips: फिश टैंक साफ करने के ये टिप्स
मछली पालन

Fish Aquarium Tips: फिश टैंक साफ करने के ये टिप्स

फिश टैंक की मछलियों को भी देखरेख की जरूरत होती है.
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. एक्वेरियम घर की रौनक बढ़ाता है तो पूरे दिन की थकान इसमें रहने वाली मछलियों को देखकर मिट जाती है. एक्वेरियम की तैरती मछलियां एक नई एनर्जी देती हैं. कई घरों में अब एक्वेरियम रखना पसंद किया जाता है. रंगीन मछलियां जब घरों को और सुंदर बनाती है, कई लोग रंगीन मछलियों को भाग्य से जोड़कर भी देखते हैं. वजह चाहे जो भी हो, लेकिन एक्वेरियम में पलने वाली रंगीन मछलियों के लिए देखभाल बेहद मायने रखती है. आज बात कर रहे हैं एक्वेरियम की सफाई की. कई बार सफाई के दौरान मछलियां मर जाती हैं, या फिर मछलियों की ग्रोथ थम सी जाती है. आइये जानते हैं एक्वेरियम की सफाई के बेहद आसान टिप्स.

फिश टैंक की मछलियों को भी देखरेख की जरूरत होती है. मछलियों को खाना देने के अलावा उनके फिश टैंक को भी सफाई करने की जरूरत पड़ती है. अगर आप अपने फिश टैंक के पानी को सही तरीके से मेंटेन नहीं करते हैं तो इससे आपकी रंगीन मछलियों की सेहत बिगड़ सकती है. फिश टैंक को सही तरह से कैसे डीप क्लीन किया जाए, आइये जानते हैं. फिश टैंक को साफ करने से मछलियों की सेहत पर प्रभाव पड़ता है. लेकिन एक बात का ध्यान रखें, आप इसे लगातार और बार-बार साफ ना करें. ऐसा करने से अच्छे वैक्टीरिया मर जाते हैं.

ये है फिश टैंक को साफ करने के टिप्स: फिश टैंक साफ करने के लिए आप कभी भी साबुन या किसी अन्य प्रकार का डिटर्जेंट यूज ना करें. इसमें रासायनिक अवशेष टैंक की मछली की हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं. सबसे पहले एक फिश नेट की हेल्प से मछलियों को बाहर निकालें और किसी बाउल या बाल्टी में उन्हें रख दें.

नेट से निकालें मछलियां: सबसे पहले फिश नेट की मदद से मछलियों को बाहर निकालें और टैंक का थोड़ा पानी उसे बाल्टी या बाउल में डालें और मछलियों को भी उस पानी में ट्रांसफर करें। शैवाल पैड की मदद से फिश टैंक के भीतरी हिस्से साफ करें. एक्वेरियम की सफाई में आप रेजर ब्लेड का यूज कर सकते हैं. सभी सजावटी चीजें बाहर निकालें और उन्हें गर्म पानी में डालकर साफ करें. शैवाल से छुटकारा पाने के लिए उन्हें धीमे धीमे स्क्रब करें. अगर एक्वेरियम में गंदगी जमा हो गई है, तो उसे एक बाल्टी पानी में एक चम्मच ब्लीच मिलाकर साफ करें. सभी सजावटी चीजों को ब्लीच के जरिए पंद्रह मिनट के तक भिगोकर रखें. पौधों को और सजावटी चीजों को साफ करते समय ग्लब्स पहनाना ना भूलें.

सिरका का भी कर सकते हैं यूज: ग्लास टैंक के एक्सटीरियर को साफ करने के लिए सिरका या एक क्लीनर का उपयोग करें. बजरी से निकलने वाला कचरा भी साफ करना जरूरी होता है. सभी चीजों की सफाई करने के बाद उन्हें वापस उसी स्थान पर रख दें. टैंक को साफ करने के कम से कम 15 दिन बाद फिल्टर को साफ करें. फिल्टर को क्लीन करने के लिए आप फिल्टर ब्रश का उपयोग कर सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...