Home पोल्ट्री Poultry: खतरनाक है ये बीमारी, मर सकती हैं पोल्ट्री की मुर्गियां, जानें बचाव के तरीके
पोल्ट्री

Poultry: खतरनाक है ये बीमारी, मर सकती हैं पोल्ट्री की मुर्गियां, जानें बचाव के तरीके

ये बीमारी दोनों प्रकार में गीला चेचक बीमारी ज्यादा गंभीर मानी जाती है.
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. आज पूरे देश में मुर्गी पालन का बिजनेस लगातार बढ़ रहा है. आमतौर पर मुर्गियों में कई बीमारियां होती हैं, लेकिन मुर्गियों में होने वाली फाउल पॉक्स बेहद खतरनाक बीमारी है. ये सिर्फ मुर्गियों को ही नहीं प्रभावित करता है बल्कि कई अन्य पक्षियों को संक्रमित करता है. ये बीमारी दो तरह की होती है. सूखा चेचक और दूसरा गीला चेचक. सूखा चेचक बीमारी सबसे आम है. यह रोग धीमी गति से फैलता है. आज बात कर रहे हैं इस बीमारी के रोकथाम की. कैसे मुर्गियों को वैक्सीनेशन कराया जाए, जिससे ये बीमारी पोल्ट्री फार्म में ना फैले.

पोल्ट्री एक्सपर्ट का मानना है, कि ये बीमारी दोनों प्रकार में गीला चेचक बीमारी ज्यादा गंभीर मानी जाती है. इसमें मृत्युदर बहुत ज्यादा होती है. वहीं इससे अंडे के उत्पादन में कमी आती है और चूजों की ग्रोथ रुक जाती है.

फाउल पॉक्स के बारे में: यह छोटी-छोटी फुंसियों की बीमारी है जो कलंगी, गलकम्बल, आंख की पुतलियों और सिर की त्वचा पर हो जाती है. यह रोग हर उम्र की मुर्गियों में हो सकता है. पोल्ट्री एक्सपर्ट का मानना है कि यह रोग वाइस्स (पॉक्स वायरस) द्वारा होता है और रोगी मुर्गी के सम्पर्क से रोग फैलता है. मच्छर, वाच्या परजीवी तथा जंगली पक्षी भी रोग प्रसारण में सहायक होते हैं.

ये है इस रोग के लक्षण:
यह रोग तीन प्रकार का होता है
(i) चर्म रूप
यह सामान्य प्रकार है, इसमें कलंगी, चेहरा तथा गलकम्बल, गुदा, जैनों के भीतरी भाग में हल्के भूरे रंग के छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं. ये बाद में पीले रंग के हो जाते हैं. करीब 3-4 सप्ताह बाद दाने सूखने लगते हैं.
(ii) मुख रूप
इसमें मुंह के अन्दर की झिल्ली पर दाने तथा जीभ पर छाले हो जाते हैं. मुखगुहा, गले एवं नासिका से गाढ़ा मवादयुक्त स्राव निकलता है. सांस लेने में परेशानी होती है.
(iii) आंख रूप
आंखों से पानी बहता है. आंखों और पलकों पर दाने निकलते हैं. तापक्रम में वृद्धि होती है. आहार के प्रति अरुचि हो जाती है. अंडा उत्पादन में कमी आ जाती है. उग्र रूप में पक्षी मर भी सकता है.

रोक का कब कराएं टीकाकरण: लेयर पक्षियों में 6 से 8 सप्ताह की उम्र पर फाऊल पॉक्स रोग के बचाव के लिए विंग येब में टीकाकरण किया जाना चाहिए. रोग से बचाव ही उपचार है. इसलिए लेयर पक्षियों में टीकाकरण बेहद जरूरी है.

चूजों में कराएं वैक्सीनेशन: इस बीमारी से बचाव जरूर किया जा सकता है. इसके लिए जरूरी है कि चूजों का वैक्सीनेशन करा दिया जाए. वैक्सीनेशन कराने से इस बीमारी से मुर्गियों को बचाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि ये बीमारी कैसे होती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री

Egg Production: मेरठ के अरकम अंडो के उत्पादन से हर दिन कमाते हैं 1.23 लाख रुपए

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस न सिर्फ स्वरोजगार का जरिया है,...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Egg Production: ज्यादा अंडा उत्पादन के लिए मुर्गियों को दें भरपूर रोशनी, पानी का भी रखें ख्याल

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अगर आप अंडा उत्पादन के लिए लेयर...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री कॉन्क्लेव में यूपी में अंडा उत्पादन बढ़ाने पर दिया गया जोर

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में पोल्ट्री सेक्टर को आगे बढ़ाने का काम...

sonali murgi
पोल्ट्री

Poultry Farming: सिर्फ 10 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है मुर्गी पालन, बिल्कुल आसान तरीके से समझें

नई दिल्ली. ऐसे बहुत से युवा हैं जो अच्छी नौकरियां छोड़कर मुर्गी...