Home मछली पालन Fish Farming: मछली तालाब के किनारे क्यों लगाना चाहिए केले के पेड़, क्या हैं इसके फायदे, जानें यहां
मछली पालन

Fish Farming: मछली तालाब के किनारे क्यों लगाना चाहिए केले के पेड़, क्या हैं इसके फायदे, जानें यहां

fish farming in pond
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इससे आप सालाना पांच से छह लाख रुपए कमा सकते हैं. हालांकि ये तभी संभव होगा जब आप मछली पालन सही ढंग से करेंगे. जब मछली पालन की आपको सटीक जानकारी होगी. इसके बिना ये करना संभव नहीं है. इसलिए मछली पालन को सही तरीके से करना बेहद ही जरूरी है. हर मछली पालक भाई को पता होना चाहिए कि मछलियों की ग्रोथ तेजी के साथ कैसे बढ़ेगी. मछलियों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए क्या उपाय करना चाहिए, ताकि मछलियों की ग्रोथ अच्छी हो और ज्यादा मुनाफा मिल सके.

मछलियों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं. जैसे तालाब में प्लैंकटन बनाया जाता है. इसके अलावा तेजी से ग्रोथ होने वाली फीड भी मछलियों को खिलाया जाता है. फिश एक्सपर्ट का कहना है कि मछलियों की तेजी से ग्रोथ बढ़ाने के लिए तालाब किनारे केले के पेड़ भी लगाए जाते हैं. यह एक बेहद ही फायदेमंद नुस्खा है, जिससे मछलियों की ग्रोथ तेजी के साथ होती है. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि इसके लिए क्या करना है.

कैसे होगी मछलियों की ग्रोथ, जानें यहां

  • फिश एक्सपर्ट के मुताबिक केले के पेड़ तालाब किनारे लगाने से मछलियों की ग्रोथ तेजी से बढ़ाई जा सकती है.
  • क्योंकि गर्मी के दिनों में केले के पेड़ की छांव से तालाब का पानी ठंडा बना रहता है. जिससे मछलियां गर्मी में कम परेशान होती हैं.
  • इससे मछलियों को राहत मिलती है. वह सुकून के साथ फीड खाती हैं और उसकी ग्रोथ अच्छी होती है. मछलियों के लिए मुफीद होते हैं.
  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर ग्रास कार्प मछली तालाब में पाल रहे हैं तो केले के पत्ते मछलियों को खिलाने चाहिए.
  • जिससे मछलियों की जरूरत पूरी होती है. अब बात आती है कि केले के पत्ते को खिलाया कैसे जाए तो जान लें कि केले के पत्ते को काटकर तालाब में डाल दें.
  • तालाब के अंदर केले के पत्ते डाल सकते हैं, जिन्हें मछलियां अपना भोजन बना लेती हैं. खासतौर से ग्रास कार्प मछलियां इसे मजे से खाती हैं. इससे उनकी जरूरत पूरी हो जाती है.
  • एक्सपर्ट का कहना है कि ग्रार्स कार्प जैसी मछलियों को हरा चारा देना हमेशा ही फायदेमंद होता है. वहीं केले का पत्ता इस हरे चारे का काम करता है.
  • वहीं केले के पत्ते ग्रास कार्प मछलियों के लिए एक बेहतरीन पौष्टिक आहार का काम करते हैं. इसलिए अपने तालाब के किनारे आसपास कुछ केले के पेड़ जरूर लगाने चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...