Home मछली पालन Fisheries: तेजी के साथ बढ़ती है इस प्रजाति की मछली, पढ़ें इसकी खासियत
मछली पालन

Fisheries: तेजी के साथ बढ़ती है इस प्रजाति की मछली, पढ़ें इसकी खासियत

Animal Husbandry, Fish, Duck Farming, Poultry Farming
रूपेश कुमार का तालाब

नई दिल्ली. मछली पालन में बहुत से किस हाथ आजमा रहे हैं और मछली पालन से अपनी इनकम को भी दोगुना कर रहे हैं. वहीं सरकार भी चाहती है कि मछली पालन करके किसान अपनी आय को बढ़ाएं. यही वजह है कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं. इससे मछली पालन को बढ़ावा देने का काम सरकार की ओर से किया जा रहा है. हालांकि मछली पालन और इसमें मुनाफा कमाने के लिए यह जानना बेहद ही जरूरी है कि किस मछली को तालाब में पाला जाए जो तेजी के साथ बढ़ती हैं और ज्यादा मुनाफा देती हैं.

फिश एक्सपर्ट कहते हैं कि कतला प्रजाति की मछलियां तेजी से बढ़ाने वाली मछलियां होती हैं. यह भारत, नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश और पाकिस्तान की नदियों में पाई जाती हैं. यह ज्यादातर साफ जल स्रोतों में मिलती हैं. इनका वैज्ञानिक नाम कत्ला ओर भाकुर है और यह गंगा नदी तट की प्रमुख प्रजाति मानी जाती हैं. अगर आप भी मछली पालन करना चाहते हैं तो कत्ला को जरूर पालें ये आपको अच्छी कमाई करा देगी. फिश एक्सपर्ट का ये भी कहना है कि जब भी नए लोग मछली पालन का काम शुरू करें तो वो एक बार इसकी ट्रेनिंग जरूर ले लें, ताकि उन्हें मछली पालन की तमाम बारीकियों के बारे में पता चल जाए.

यहां पढ़ें कतला मछली की खासियत
कतला मछली की बात की जाए तो यह कर मछली ज्यादा ज्यादा हिंसक नहीं होती है. यह भारत, नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश पाकिस्तान में भी पाई जाती है.

कतला मछली यह खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होती है और उसमें प्रोटीन की मात्रा भी बेहद ज्यादा होती है.

फिश एक्सपर्ट का कहना है कि कतला मछली आमतौर पर मानसून के मौसम में अंडे देती है.

कतला मछली आसानी से साफ और गहरे पानी के टैंकों और तालाब में पाली जा सकती है.

ये मछली 25 से 32 डिग्री सेल्सियस के तापमान में यह तेजी के साथ बढ़ती है. 1 साल में या डेढ़ किलो से ज्यादा वजन हासिल कर लेती है.

उनकी अन्य खासियत के बारे में बात की जाती इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड सल्फर प्रोटीन और जिंक भरपूर मात्रा होता है.

कतला मछली इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में भी मददगार होती है. कत्ला में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है. इसका सेवन करने से कई फायदे होते हैं.

इसकी बनावट की बात की जाए तो इसके पंख काले रंग के होते हैं. इसके शरीर का रंग काला साल्टी होता है इसके किनारो पर सिल्वर रंग होता है और हल्के गुलाबी रंग के चैन भी होते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

केज मछली पालन में मछलियां एक सीमित क्षेत्र में रखी जाती हैं.
मछली पालन

Fisheries: RAS और बायोफ्लॉक के जरिए न सिर्फ घरेलू, बल्कि वैश्विक मांग को भी किया जा रहा है पूरा

नई दिल्ली. पिछले एक दशक में फिशरीज सेक्टर में खूब ग्रोथ हासिल...

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
मछली पालन

Fisheries: गावों में किसानों की इनकम को बढ़ा रहा है मछली पालन का काम, 2015 से लगातार हुई है ग्रोथ

नई दिल्ली. भारत का मछली पालन क्षेत्र अब केवल उत्पादन-केंद्रित गतिविधि तक...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: सर्दियों में मछली पालन में बरतें ये सावधानियां, तभी मिलेगा बेहतर रिजल्ट

नई दिल्ली. सर्दियां मछली पालन के लिए भी खतरनाक है. मछली पालन...