Home मछली पालन Fish Farming: सरकारी मदद लेकर बन गए सफल उद्यमी, मछली पालन में दे रहे दूसरों को रोजगार
मछली पालन

Fish Farming: सरकारी मदद लेकर बन गए सफल उद्यमी, मछली पालन में दे रहे दूसरों को रोजगार

fish farming in tank
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. केंद्र सरकार बहुत पहले ही ये ऐलान कर चुकी है कि किसानों की इनकम को दोगुना किया जाएगा. हालांकि सिर्फ कृषि से इसको करना मुश्किल है. इसलिए सरकार की तरफ से कोशिश की जा रही है कि पशुपालन और मछली पालन जैसे कामों से इसे किया जाए. बात अगर मछली पालन की करें तो मछली पालन वहां भी किया जा सकता है, जहां की जमीन कृषि योग्य नहीं है. जबकि मछली पालन की नई तकनीकों का फायदा उठाकर जैसे बायोफ्लॉक और आरएएस के जरिए कम जगह पर मछली पालन करके अच्छी कमाई की जा सकती है.

यही वजह है कि सरकार ऐसे लोगों की मदद कर रही है जो मछली पालन के काम में पहले से हैं या फिर वो मछली पालन का काम करना चाह रहे हैं. ऐसे लोगों को आर्थिक मदद देकर सरकार मछली पालन के काम को बढ़ावा देने का काम कर रही है. इससे लोग मछली पालन के काम में खुद को मजबूत कर रहे हैं और अपनी इनकम को बढ़ा रहे हैं. जिसका फायदा उन्हें हो रहा है. बिहार सरकार के डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की ओर से भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं.

सरकार से मिली 14 लाख की मदद
विभाग की तरफ से चल रही योजना का फायदा कैमूर जिले के रामगढ़ इलाके के बसंत कुमार को हुआ है और इनकम बढ़ाने में सफल रहे हैं.

कभी सीमित संसाधनों और कम आय से जूझने वाले कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत जमुरना ग्राम के बसंत कुमार आज एक सफल मत्स्य उद्यमी बन चुके हैं.

उनकी इस कामयाबी के पीछे है उनकी कड़ी मेहनत और सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) का सही साथ है.

साल 2020-21 में नए तालाब और 2024-25 में मध्यम बायोफ्लॉक टैंक निर्माण के लिए उन्हें प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से लगभग 14 लाख की अनुदान सहायता मिली.

इस आर्थिक मदद के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से IMC और पंगासियस मछलियों का उत्पादन शुरू किया.

अपनी मेहनत और सरकारी मदद से आज वे सालाना 20 से 25 लाख रुपए का कारोबार कर रहे हैं और 8 से 13 लाख तक का शुद्ध मुनाफा कमा रहे हैं.

बसंत सिर्फ खुद आत्मनिर्भर नहीं बने, बल्कि उन्होंने स्थानीय स्तर पर 10 से 12 लोगों को रोजगार भी दिया है.

निष्कर्ष
उन्होंने जब 10 से 12 लोगों को रोजगार दिया तो इससे और लोगों को फायदा हुआ है. अफसरों का कहना है किसान चाहें तो बंसत की तरह सफल मछली पालक बनकर न सिर्फ खुद अच्छी कमाई कर सकते हैं बल्कि दूसरों को रोजगार भी दे सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
मछली पालन

Fish Farming: सर​कार ने कहा ट्रॉलरों से पकड़ी जाने वाली मछलियों की मात्रा में नहीं आई है कोई कमी

नई दिल्ली. सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (CMFRI) को 2021-25 के दौरान...

fish farming in pond
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries: PMMSY के तहत महिला मछली किसानों को इसके खर्च पर 60 फीसद हिस्सा खुद देगी सरकार

नई दिल्ली. महिलाओं के रोजगार और आजीविका संबंधी आवश्यकताओं को प्रधानमंत्री मत्स्य...

Interim Budget 2024
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries: 12 इंटरग्रेटेड एक्वा पार्क को पीएमएमएसवाई के तहत मिली मंजूरी

नई दिल्ली. मत्स्य पालन विभाग (डीओएफ), मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय...