नई दिल्ली. क्या आप मछली पालन शुरू करने का मन बना रहे हैं? तो जान लें कि मछली पालन शुरू करने के लिए वक्त का सही चुनाव करना बेहद जरूरी होता है. क्योंकि सही समय पर मछली पालन करने से मछलियों की ग्रोथ अच्छी होती है और बाद में आपको उत्पादन बेहतर मिलता है. फिशरीज एक्सपर्ट कहते हैं कि मछली पालन शुरू करने का सही वक्त मार्च का महीना माना जाता है. खास करके 15 से 30 मार्च के बीच से शुरू करने पर ज्यादा फायदा होता है, या फिर मानसून की शुरुआत के दौर में जुलाई अगस्त में भी से किया जा सकता है. जिससे मछलियों की ग्रोथ बेहतर होती है और आपको उत्पादन अच्छा मिलता है. इससे फिश फार्मिंग में मुनाफा भी अच्छा खासा हो जाता है.
फिश इस एक्सपर्ट कहते हैं कि मछली पालन के लिए तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच होना चाहिए, जो मछलियों की वृद्धि के लिए जरूरी होता है. वहीं मार्च के महीने में फिंगरलिंग मछलियों के बीज आसानी से उपलब्ध होते हैं और मार्च से शुरुआत करने से मछलियों को ग्रोथ हासिल के लिए पूरा साल मिल जाता है. जिससे पैदावार अच्छी हो जाती है. वहीं फिशरीज एक्सपर्ट ठंड के दौरान मछली पालन की शुरुआत करने से बचने को कहते हैं.
ठंड में रुक जाता है ठंड में ग्रोथ
▶️ असल में ठंड के मौसम में नए सिरे से मछली पालन शुरू करने से मछलियों की ग्रोथ अच्छी नहीं होती है. उनका विकास रुक जाता है.
▶️ वहीं ठंड के दौरान पहले से मछली पालन करने वाले मछली पालकों को भी मछलियों का ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है.
▶️ ठंड के दौरान जब तापमान 15 डिग्री से नीचे चला जाता है तो मछलियों की पाचन शक्ति पर इसका असर पड़ता है.
▶️ मछलियों का मेटाबॉलिक रेट आधा यह बहुत कम हो जाता है. इसके चलते वह फीड को खाना बंद कर देती है. नतीजे में उनका विकास रुक जाता है.
▶️ वहीं कम खाने के बावजूद यदि तालाब में फीड डाला जाए तो वह सड़ जाता है. इससे भी तालाब के पानी की गुणवत्ता खराब होती है.
▶️ एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप नए मछली पालक हैं तो ठंड के दौरान मछली पालन शुरू करने से बचें.
▶️ क्योंकि ठंड के दरमियान इतनी ज्यादा बातों का ध्यान रखना होता है कि पहली बार मछली पालन करने में आपको दिक्कत आ सकती है.
निष्कर्ष
इसलिए एक बार जो मछली पालन आप कर लेंगे और अच्छा खासा अनुभव हो जाएगा तो उसके बाद भले ही ठंड में मछली पालन का काम आप शुरू कर सकते हैं. हालांकि देखरेख तब ज्यादा करनी होगी.










