Home मछली पालन Benefits Of Fish Meat: जमकर खाइये मछली, जानिए फिश के 8 फायदे
मछली पालन

Benefits Of Fish Meat: जमकर खाइये मछली, जानिए फिश के 8 फायदे

फिश एक्सपर्ट का कहना है कि मछली सेहत के लिए फायदेमंद है.
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. देश में कई तरह की मछलियां पाई जाती हैं. मछली का सेवन बड़े पैमाने पर किया जाता है. देश के कई हिस्सों में मछली प्रमुख व्यंजनों में शामिल है. बंगाल हो या बिहार यहां के लोग मछली नियमित खाना पसंद करते हैं. मछली सेहत के लिए भी फायदेमंद है. मछली में कई मिनरल्स होते हैं. मछली में ट्रेस तत्व या माइक्रो तत्व में कैल्शियम, फास्फोरस, सोडियम, पोटेशियम, सल्फर, क्लोरीन, मैग्नीशियम और आयरन महत्वपूर्ण मात्रा में पाए जाते हैं. तांबा, आयोडीन, मैंगनीज, कोबाल्ट, जस्ता, फ्लोरीन, सेलेनियम छोटी मात्रा में पाए जाते हैं. जबकि कैडमियम, बोरॉन, आर्सेनिक, एल्यूमिनियम, सीसा, निकल विभिन्न प्रकार की मछलियों में ट्रेस मात्रा में पाए जाते हैं.

फिश खाने का कई फायदे हैं. इसके कुछ फायदों के बारे में बात की जाए तो इसमें मछली में प्रोटीन, विटामिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं. वहीं एक्सपर्ट कहते हैं कि मछली खाने से हृदय रोग का खतरा कम होता है. इसके अलावा मछली में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग के लिए के लिए फायदेमंद होता है. मछली का सेवन बच्चे भी कर सकते हैं.

फिश एक्सपर्ट का कहना है कि मछली सेहत के लिए फायदेमंद है. आइये जानते हैं कि किस तरह फायदेमंद है मछली.

  • मछली में प्रोटीन और फैटी एसिड पाया जाता है. इन दोनों की वजह से मनुष्य के शरीर में नई कोशिकाएं बनती हैं. मनुष्य का याद्दाश्त बढ़ाता है. इसलिए इसका सेवन करना चाहिए.
  • मछली खाने से आंख संबंधित बीमारियां दूर होती हैं. इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है. बच्चों को छोटी मछली खिलाना चाहिए. खुद भी छोटी मछली का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
  • मछली खाने से बाल घने होते हैं. त्वचा के लिए भी यह फायदेमंद होता है. मछली खाने से त्वचा में चमक बढ़ जाती है.
  • मछली खाने से कोलेस्ट्राल भी कंट्रोल में रहता है. दिल संबंधित बीमारियों में भी यह स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है.
  • अगर आप उच्च रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको अवश्य मछली खाना चाहिए.
  • मछली के मांस में ओमेगा थ्री फैटी एसिड होने के कारण यह शरीर को कैंसर जैसी बीमारियों से बचाता है, जिनका बाल झड़ रहा हो, उन्हें जरूर सेवन करना चाहिए. यह बाल झड़ने से रोकता है.
  • मछली खाने वालों के चेहरे पर हमेशा चमक बरकरार रहती है. नहीं खाने वालों की तुलना में झुर्रियां कम पड़ती हैं.
  • अगर आप अवसाद के शिकार रहते हैं तो मछली जरूर खाना चाहिए. यह अवसाद को कम करता है. इसमें मौजूद ओमेगा थ्री तत्व इस बीमारी को नियंत्रित और दूर करता है.
  • मछली का सेवन करने वालों को हार्ट अटैक का खतरा कम रहता है. पुरुषों को यह जरूर खाना चाहिए. इससे उनमें शुक्राणु स्वस्थ रहते हैं, सक्रिय रहते हैं. शुक्राणु बढ़ता भी है.
Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...