Home मछली पालन Fish Farming: मछली पालन में ज्यादा उत्पादन के लिए तालाब के पानी की होनी चाहिए ये क्वालिटी
मछली पालन

Fish Farming: मछली पालन में ज्यादा उत्पादन के लिए तालाब के पानी की होनी चाहिए ये क्वालिटी

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
तालाब में पाली गई मछली की तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन में कई बार किसानों को बेहतर उत्पादन नहीं मिल पाता है. इसके नतीजे में इस काम में नुकसान होता है. उत्तर प्रदेश के मछली पालन विभाग (Fishery Department of Uttar Pradesh) की मानें तो इसके कारण कई हैं. उसी में से एक वजह पानी की गुणवत्ता भी है. एक्सपर्ट के मुताबिक अच्छी गुणवत्ता में पानी मछली की उच्च विकास दर की गारंटी देता है. इसमें पर्याप्त घुलित ऑक्सीजन, कम घुलित कार्बन डाइऑक्साइड, इष्टतम पीएच और आवश्यक सांद्रता में घुलित पोषक सत्व मौजूद होता जो मछली के विकास को गति देता हैं.

वैज्ञानिक विधि से मछली पालन में जल गुणवत्ता मानकों की जांच करना होता हैं जो जलीय कृषि के लिए सबसे महत्वपूर्ण है. यहां जानते हैं कि मछली पालन के लिए तालाब का पानी कैसा होना चाहिए.

पानी की क्वालिटी
घुलित ऑक्सीजन 5.0 मिलीग्राम लीटर होना चाहिए.

जलीय तापमान प्रजातियों पर निर्भर करता है.

पीएच 7.5-8.5 होना जरूरी है.

लवणता मीठे पानी में 0.5 पीपीटी.

खारा पानी की 0.5 – 30 पीपीटी.

खारे पानी 30-40 पीपीटी.

फ्लो में मीठे पानी 30-5000 माइक्रोसीमेन्स या सेंटी मीटर.

खारे पानी में 50000-60000 माइक्रोसीमेन्स या सेंटी मीटर.

अमोनिया (NH3) <0.05 पीपीएम. नाइट्राइट (NO₂) <0.75 पीपीएम

नाइट्रेट (NO3) <40 पीपीएम, क्षारीयता 50 – 300 पीपीएम.

कुल कठोरता 40-400 पीपीएम, फास्फोरस 0.5 मिलीग्राम प्रति लीटर

रेडॉक्स पोटेंशियल +125 से 200 एमवी, जैविक ऑक्सीजन मांग (BOD) <50 मिलीग्राम लीटर.

टर्बिडिटी 30 से 60 सेंटी मीटर और कार्बन डाइआक्साइड (CO₂) 10 पीपीएम होना चाहिए.

निष्कर्ष
पानी की क्वालिटी का पता इन चीजों की जांच करके किया जा सकता है. अगर ये सारी क्वालिटी पानी में हैं तो फिर उत्पादन बेहतर मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
मछली पालन

Fish Farming: सर​कार ने कहा ट्रॉलरों से पकड़ी जाने वाली मछलियों की मात्रा में नहीं आई है कोई कमी

नई दिल्ली. सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (CMFRI) को 2021-25 के दौरान...

fish farming in pond
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries: PMMSY के तहत महिला मछली किसानों को इसके खर्च पर 60 फीसद हिस्सा खुद देगी सरकार

नई दिल्ली. महिलाओं के रोजगार और आजीविका संबंधी आवश्यकताओं को प्रधानमंत्री मत्स्य...