Home पशुपालन Fodder: यूपी के इस शहर में गौशालाओं के लिए ऐसे दूर की जा रही है चारे की कमी, जानने के बाद आप भी कह उठेंगे अरे वाह!
पशुपालन

Fodder: यूपी के इस शहर में गौशालाओं के लिए ऐसे दूर की जा रही है चारे की कमी, जानने के बाद आप भी कह उठेंगे अरे वाह!

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. गर्मियों में जगह-जगह चारे की कमी हो जाती है. किसानों को बहुत मुश्किल से पशुओं के लिए चारा मिल पाता. ऐसे में पशुओं के लिए पौष्टिक और हरा चारा कहां से लाएं. इसे लेकर पशुपालक बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं. कई जिलों में तो प्रशासन अपने स्तर से चारे की कमी को दूर करने क लिए नए-नए तरीके अपनाता है. महाराष्ट्र के लातूर जिले में प्रशासन ने जिले से बाहर चारे के ले जाने पर पाबंदी लगा दी है. ये पाबंदी वहां की डीएम ने लगाई है, जिससे पशुओं के सामने चारे का संकट पैदा न हो सके. वहीं उत्तर प्रदेश के एटा जिले के प्रशासन ने गोशालाओं के लिए भूसा दान में मांगा है, इतना ही नहीं भूसा दान करने वाले को डीएम खुद सम्मानित भी करेंगे.

गर्मी की शुरुआत होते ही जगह-जगह चारे की कमी हो जाती है. पशुओं के सामने आई चारे की समस्या से प्रशासन को भी दो—चार होना पड़ता है. इसलिए वे अपने स्तर से भी गर्मियों में चारेकी समस्या को कम करने के लिए जतन करते हैं. ऐसे ही उत्तर प्रदेश के एटा जिले के प्रशासन ने अभियान छेड़ रखा है. प्रशासन गोशालाओं के लिए भूसा दान में मांग रहा है. इतना ही नहीं लोगों को प्रेरित करने के मकसद से प्रशासन भूसा दान करने वाले लोगों को सम्मानित भी करेगा.

प्रेरित होकर 226 क्विंटल दान किया भूसा
एटा जिले में अलीगंज, मारहरा और निधौली कला के ही छह किसानों ने 226 क्विंटल भूसा दान कर दिया. शुक्रवार को सीवीओ डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिले की सभी 23 गोशालाओं में सालभर के लिए भूसे का स्टॉक करने के लिए शासन से निर्देश प्राप्त हुए हैं. शासनादेश के अनुसार भूसा खरीदने के साथ किसानों से भी स्वेच्छा के आधार पर भूसा एकत्रित किया जाना है. इसके लिए सभी ब्लॉक क्षेत्र के किसानों से भूसा दान की अपील की जा रही है. अपील के बाद बीते सोमवार से शुक्रवार तक मारहरा, अलीगंज और निधौलीकला ब्लॉक क्षेत्र के ही कुल छह किसानों ने 226 क्विंटल गेहूं का भूसा दान किया है. उन्होंने बताया कि जो किसान गोवंशों के लिए भूसा दान कर रहे हैं जिलाधिकारी उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे.

प्रशासन ने खरीदा 19537 क्विंटल भूसा
शुक्रवार को एटा के सीवीओ ने बताया कि जिले की सभी गोशालाओं में संरक्षित 4210 गोवंशों के लिए विभाग के माध्यम से अब तक 19537 क्विंटल भूसा खरीद लिया है. बाकी की खरीद अभी भी की जा रही है. ऐसे में जिले के किसान निराश्रित गोवंशों के लिए बढ़चढ़ कर गेहूं का भूसा दान कर रहे हैं. ऐसे किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए शासन ने आदेश जारी किए हैं. प्रशासनिक अधिकारी भूसा देने वाले किसानों को सम्मानित करेंगे.

लातूर डीएम ने लगाई चारे को दूसरे जिले में ले जाने पर रोक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लातूर की डीएम पांच अप्रैल-2024 को क्षेत्र में सूखे जैसी स्थिति के बीच चारे की संभावित कमी के मद्देनजर जिले के बाहर चारे के परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया है. अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने औसा, निलंगा, शिरूर अनंतपाल, उदगीर, जलकोट, देवनी, चाकुर और अहमदपुर तालुका के 46 राजस्व क्षेत्रों में सूखे जैसी स्थिति घोषित की है. उन्होंने कहा, कलेक्टर वर्षा ठाकुर-घुगे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अगले छह महीने (अगस्त तक) तक जिले के बाहर चारे का परिवहन नहीं किया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
पशुपालन

Lumpy Skin Disease: पशु से लंपी बीमारी को दूर कर देंगी ये जड़ी-बूटियां, कुछ दिनों में मिलेगा आराम

नई दिल्ली. एलएसडी यानि लंपी स्किन डिजीज (Lumply Skin Disease) एक विषाणु...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: लंपी स्किन डिजीज में गाय-भैंस का खुद न करें उपचार, पशु चिकित्सक से लें सलाह

नई दिल्ली. लंपी स्किन डिजीज गाय-भैंस के लिए बड़ा खतरा है. वहीं...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: पशुपालन में फेल नहीं होना चाहते हैं तो पहले सीख लें बारीकियां

नई दिल्ली. पशुपालन का काम अच्छा है और इससे किसानों की इनकम...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry News: पशुओं की सेवा के साथ कॅरियर बनाने का मौका देता है ये डिप्लोमा

नई दिल्ली. पशुपालन का काम तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए पशुपालन...