नई दिल्ली. बकरी पालन यदि आप मीट उत्पादन के लिए करना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि बकरों को जल्दी तैयार किया जाए और वह जल्द से जल्द तंदुरुस्त हो जाएं. तभी इसका फायदा मिलता है. अगर आप चाहते हैं कि बकरी के बच्चे जल्दी तंदुरुस्त हो जाएं और उन्हें बेचकर मोटी कमाई की जाए तो केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG) की ओर से लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताए गए इस फार्मूले को अपनाना होगा. जिससे बकरा जल्दी मोटा, ताजा और तंदुरुस्त हो जाएगा.
इसके लिए आपको बकरों को हरा चारा और सूखा चारा दोनों खिलाना पड़ेगा. इसके अलावा भी कुछ ऐसी चीजें खिलाई जाती हैं. जिससे उनका वजन तेजी के साथ बढ़ता है. इस आर्टिकल में हम उसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं. यानि 10 किलो फीड तैयार करने का तरीका आपको बताएंगे. अगर आपके पास बकरों की संख्या ज्यादा है तो आप इसे बढ़ा सकते हैं.
क्य-क्या मिलाना है
10 किलो फीड तैयार करने के लिए 4 किलो मक्का ले लें और उसे अच्छी तरह से तोड़ लें. क्योंकि छोटे मेमने साबूत मकई के दाने को नहीं खा पाएंगे. हालांकि बड़े बकरे खा भी लेते हैं और हजम भी कर लेते हैं.
इसके बाद दूसरा जो सामान लेना है, वह सोयाबीन है. इसे मिलकर भी फीड तैयार कर सकते हैं. या फिर इसमें से कोई दूसरी चीज, गेहूं या चना ही ले सकते हैं.
इसके अलावा आपको 2 किलो खली का इस्तेमाल करना है. खली में सरसों या सोयाबीन की खली भी इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं बिनौला की खल भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यहां बताई गई तीनों खली में से दो खली आपको 1600 ग्राम लेना है. जबकि 400 ग्राम सरसों की खली का इस्तेमाल करना है.
इसके अलावा गेहूं का छिलका, डेढ़ किलो इस्तेमाल करना है. इसे चोकर कहा जाता है. वहीं फीड को तैयार करने में ढाई सौ ग्राम आयोडीन नमक और ढाई सौ ग्राम मिनरल मिक्सचर का इस्तेमाल करना है.
निष्कर्ष
बड़ा बकरा है तो उसे 200 से 400 ग्राम खिला सकते हैं. यदि शुरुआत करना है तो 100 ग्राम से इसकी शुरुआत करें और जब बकरा इसे हजम करने लगे तो इस बढ़ाते रहें. बहुत जल्दी इसका रिजल्ट आपको देखने को मिलेगा.












