Home पशुपालन Goat: बेहतर उत्पादन के लिए बकरियों की दिनभर करनी होगी देखरेख
पशुपालन

Goat: बेहतर उत्पादन के लिए बकरियों की दिनभर करनी होगी देखरेख

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. इस बात में तो कोई शक नहीं है कि बकरी पालन करके किसानों को खूब फायदा हो सकता है. ये अलग बात है कि वो कितनी बकरियां पालते हैं. क्योंकि जानवरों की संख्या ज्यादा होगी तो फायदा भी ज्यादा होगा, लेकिन इसमें गौर करने वाली बात ये है कि जितने ज्यादा पशु, उतनी ज्यादा देखभाल की जरूरत भी पड़ेगी. हालांकि बहुत से संस्थान बकरी पालन की ट्रेनिंग भी देते हैं. जहां एक्सपर्ट बकरी पालन का साइंटिफिक तरीका बताते हैं, जिससे इस काम में ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है. क्योंकि साइंटिफिक तरीक से बकरी पालन करने पर उत्पादन बेहतर मिलता है.

एक्सपर्ट का कहना है कि जब बकरियों की अच्छी सेहत होगी तो उत्पादन बेहतर मिलना तय है. बकरियों की अच्छी सेहत के लिए सुबह से शाम तक उन्हें क्या खिलाना है और उनका कैसे ध्यान रखना है, इस बात की जानकारी करना भी बेहद ही जरूरी है. तभी आप बकरियों से बेहतर उत्पादन ले सकते हैं. हम इस रिपोर्ट में आपको यही बताने वाले हैं.

बकरियों का ऐसे रखें ध्यान
बकरियों को हमेशा साफ पानी और पौष्टिक भोजन दें.

उनका शेड हमेशा सूखा, साफ और हवादार रखें.

गर्भवती बकरियों को स्ट्रेस न होने दें.

समय पर टीका औट डीवार्मिंग यानि कीड़े मारने वाली दवा दें.

बारिश और ठंड से सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें.

बकरियों को खोलें और निरीक्षण करें.

बकरियों को खोलकर हल्की सैर कराएं.

सभी बकरियों का स्वास्थ्य चेक करें.

उनकी आंख, नाक, मुंह, चलने का तरीका देखें.

बकरियों को हमेशा ताजा पानी पिलाएं.

साफ और ठंडा पानी पिलाएं.

पानी की टंकी, बाल्टी रोज साफ करें.

बकरियों को हरा चारा भी खिलाएं.

ताजा हरे चारे में नेपियर, बरसीम, ज्वार, मक्का खिलाएं.

गर्भवती बकरियों को पौष्टिक हरा चारा ज्यादा दें.

दाना खिलाएं
बकरी के वजन और अक्स्था के अनुसार दाना दें.

गर्भवती बकरियों को पौष्टिक दाना (प्रोटीन, मिनरल मिक्स) दें.

आराम और साफ-सफाई का ध्यान रखें.

बकरियों को छायादार और हवादार स्थान दें.

बाड़ा साफ रखें, गीला बिछावन बदलें.

पानी और मिनरल सप्लिमेंट्स दें.

दोपहर में फिर से पानी पिलाएं.

मिनरल मिक्स या नमक चाट (Salt Lick) उपलब्ध कटाएं.

शाम को हरा चारा खिलाएं शाम को पुनः हरा चारा खिलाएं.

चारा धीरे-धीरे और अच्छी मात्रा में दें.

गर्भवती बकरियों की विशेष देखभाल करें.

समय पर टीकाकरण और कीड़े मार दवा दें.

रात का भोजन देना न भूलें.

इसमें थोड़ा सूखा चारा, भूसा और दाना दें.

निष्कर्ष
बाड़े को बंद करें और शिकारी जानवरों से सुरक्षा सुनिश्चित करें. एक बकरी पालक का ये दिनभर का रूटीन है. बकरियों को पाल रखा है तो इस तरह से ध्यान रखें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Pashu Mela: पशु मेले में मीट और अंडे के तैयाार उत्पाद दिखाए गए, पशुपालकों को एआई के फायदे बताए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना द्वारा...

पशुपालन

Pashu Mela: पशु मेले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रगतिशील पशुपालकों को किया सम्मानित

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना ने...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: गोट फॉर्म में ऊंचे एलिवेटेड शेड नहीं हैं तो लगाएं लकड़ी के तख्त

नई दिल्ली. बकरी पालन (Goat Farming) में बकरियों को बीमारियों से बचाने...