Home पशुपालन Goat: ठंड में बकरियों को गेहूं खिलाने के क्या फायदे, जानें कैसे खिलाएं
पशुपालन

Goat: ठंड में बकरियों को गेहूं खिलाने के क्या फायदे, जानें कैसे खिलाएं

livestock animal news
चारा खाती बकरियों की तस्वीर.

नई दिल्ली. बकरियों को गेहूं खिलाना चाहिए. खासतौर से ठंड में तो जरुर खिलाना चाहिए. क्योंकि बकरियों को इससे ऊर्जा मिलती है और ऊर्जा की वजह से बकरियां खुद को ठंड से बचा पाती हैं. जबकि गेहूं खिलाने का फायदा ये भी है कि इससे बकरियों का वजन तेजी के साथ बढ़ता है और अगर बकरी दूध देने वाली है तो उसका दूध उत्पादन भी बेहतर हो जाता है. एक्सपर्ट का कहना है कि गेहूं में भरपूर कार्बोहाइड्रेट और ऊर्जा होती है जो चारे की कमी को पूरा करने में और शरीर को गर्म रखने में मददगार साबित होते हैं.

बकरियों को अगर आप गेहूं खिला रहे हैं तो उन्हें चोकर या अनाज के साथ संतुलित मात्रा में मिलाकर दें. ताकि पाचन भी सही रहे और बकरियों को खाने से किसी तरह की दिक्कत ना हो. तभी इसका अच्छा फायदा मिल पाएगा. आपको बता दें कि बकरियों को भिगोकर ही गेहूं खिलाना चाहिए. गौरतलब है कि बकरियों को बकरी पालक गेहूं तो खिलते हैं लेकिन उनके मन में ये सवाल भी होता है कि बकरियों को गेहूं सूखा खिलाएं या भिगोकर.

ऐसे गेहूं खिलाएं
एक्सपर्ट का कहना है कि बकरियां सूखा गेहूं अच्छे से लेती हैं. इस वजह से बहुत से बकरी पालकों लगता है कि उन्हें सूख गेहूं खिलाना चाहिए.

हालांकि बकरियों को सूखा गेहूं अगर खिलाया जाता है तो वो उन्हें खा तो जरूर लेती हैं लेकिन इससे उन्हें कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं.

बकरियों को अगर आप सूखा गेहूं खिला रहे हैं तो उन्हें पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. अफरा हो सकता है. दस्त की भी समस्या हो सकती है. जिससे बकरियों की सेहत खराब हो सकती है.

ऐसे में बकरियों को भिगोकर गेहूं खिलाना ही फायदेमंद होता है. बकरियों को अगर भिगोकर गेहूं खिलाते हैं तो उन्हें पेट संबंधित किसी तरह की समस्या नहीं होगी.

एक्सपर्ट का कहना है बकरियों को गेहूं भिगो को खिलाने के लिए रात में पानी में से अच्छी तरह से भिगो दें.

निष्कर्ष
गेहूं पूरी तरह से भीग जाएगा तो फूलकर नरम हो जाएगा. सुबह में जब बकरियों को खिलाना है तो पूरा पानी अच्छे से निकाल दे जब गेहूं से पानी पूरी तरह से निकल जाए तो इसे बकरियों को खिला दें. इससे बकरियों को पेट संबंधित समस्या नहीं होगी और फायदा भी मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
पशुपालन

Animal News: डेयरी फार्म में नमी और धुएं से पशुओं को हो सकता है फेफड़ों का संक्रमण

नई दिल्ली. पशुओं को ठंड से बचाने के लिए स्थानीय मौसम पूर्वानुमान...

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
पशुपालन

Animal Husbandry: नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और टैगिंग पर फोकस करेगी एमपी सरकार

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की राज्य सरकार राज्य को नंबर वन दूध...