Home पोल्ट्री Poultry: ठंड में मुर्गियों को बीमारियों से कैसे बचाएं, क्या करें, जानें यहां
पोल्ट्री

Poultry: ठंड में मुर्गियों को बीमारियों से कैसे बचाएं, क्या करें, जानें यहां

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. जनवरी के मौसम में कड़ाके की ठंड पड़ती है. इस दौरान अगर मुर्गी पालन कर रहे हैं तो मुर्गियों का सावधानी से ध्यान रखना बेहद जरूरी है. क्योंकि अक्सर चूजों और मुर्गियों को सर्दी जुकाम और अन्य बीमारियों का खतरा रहता इस मौसम के दौरान रहता है. इससे बचाव करना बेहद जरूरी है. केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों को बीमारियों से बचाने के लिए तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बनाए रखना जरूरी होता है.

तापमान को बनाए रखने के लिए आप हीटर बल्ब और दूसरे उपकरणों का इस्तेमाल कर सकते हैं. यदि फॉर्म में ठंडी हवा के झोंके आ रहे हैं तो इससे बचाव करना जरूरी है. इसके लिए पर्दों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. वहीं जमीन से मुर्गियों को ठंड न लगे इसका भी उपाय करना जरूरी है. इसके लिए 6 इंच मोटी बिछावन का इस्तेमाल पोल्ट्री फार्म में किया जा सकता है. जिसमें सूखी भूसी, पुवाल आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं. मुर्गियों को साफ और ताजा पानी उपलब्ध कराएं.

ठण्ड के मौसम में मुर्गियों के प्रबंधन का तरीका
पोल्ट्री फार्म में बहुत ज्यादा मुर्गियों को नहीं रखना चाहिए. वो आसानी से रह सकें, ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए.

एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गियों को ज्यादा ठूंसकर नहीं रखना चाहिए.

हर एक मुर्गी को पर्याप्त जगह दें. ताकि वे आपस में गर्मी बनाए रख सकें.

बीमारियों से बचाने के उपाय करें
जनवरी के मौसम में मुर्गियों को सर्दी, खांसी, रानीखेत, ब्रोंकाइटिस का खतरा बढ़ता है. बीमारियों से बचाव जरूरी है.

एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गियों को बीमारियों से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण कराएं. वैक्सीनेशन में लापरवही न करें.

बीमार मुर्गियों को स्वस्थ मुर्गियों से अलग रखें. ताकि बीमार मुर्गियों की वजह से हैल्दी मुर्गियां बीमार न हों.

निष्कर्ष
साफ-सफाई और कीटाणुनाशक का नियमित रुप से प्रयोग करें. यदि इन बातों का जनवरी में ध्यान रखते हैं तो फिर मुर्गियों को बीमारियों से बचा सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...