Home पशुपालन Goat: अच्छे ब्रीडर बकरों को तैयार करने का क्या है तरीका, यहां पढ़ें टिप्स
पशुपालन

Goat: अच्छे ब्रीडर बकरों को तैयार करने का क्या है तरीका, यहां पढ़ें टिप्स

goat farming
युवान गोट फार्म में पाले जा रहे बकरी के बच्चे.

नई दिल्ली. अगर आप भी एक अच्छा ब्रीडर बकरा तैयार करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको अच्छी नस्ल के बकरे को चुनना होगा. अच्छी नस्ल के तौर पर आप बीटल, सिरोही या जमुनापारी बकरी की नस्ल को चुन सकते हैं. इन नस्लों के बकरे अच्छा माने जाते हैं. वहीं आप सोजत नस्ल के बकरे को भी चुन सकते हैं. वहीं आपको बकरे के मां-बाप की हिस्ट्री को देखना होगा कि उनमें को मिलावट तो नहीं है. कोई गंभीर बीमारी है आदि तो नहीं है. एक तरह से कह सकते हैं कि यह पहला कदम होगा ब्रीडर बकरे को तैयार करने की कड़ी में.

राष्ट्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान राजस्थान National Goat Research Institute Rajasthan के एक्सपर्ट की मानें तो जब बकरी का बच्चा पैदा हो जाए और उसे ब्रीडर बकरे के तौर पर तैयार करना है, तब उसे कोलेस्ट्रम भरपूर मात्रा में देना पड़ेगा. जिससे उसे तमाम जरूरी चीज मिल जाएगी और उसकी हेल्थ भी अच्छी रहेगी. आगे चलकर वह तंदुरुस्त बकरा तैयार होगा.

किन बातों पर देना है ध्यान
ब्रीडर बकरा तैयार करने के लिए उसे साफ सुथरा रखना चाहिए.1 महीने के बाद हरी घास और दाना खाने के लिए देना शुरू कर दें.

बकरों को मिनरल मिक्सचर, नमक और साथ में कैल्शियम और फास्फोरस भी देना चाहिए. ताकि उनकी हड्डियां मजबूत हो जाएं.

ब्रीडर बकरों को अच्छा खाना और पर्याप्त घूमने का समय देना चाहिए. ताकि उनकी मसल्स मजबूत हो जाए और उनका वजन और ऊंचाई भी बढ़ जाए.

वहीं ब्रीडर बकरों पीपीआर, एफएमडी जैसी बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीनेशन चार्ट को फॉलो करें. यानी बकरों को वैक्सीन जरूर लगवाएं.

इसके अलावा हर तीन से चार महीने पर पेट के कीड़े मारने की दवाई को जरूर देनी चाहिए. ताकि उनके पेट के अंदर के कीड़े मर जाएं और वह जो कुछ भी खाए पिएं, अच्छे से लग जाए.

बकरे को लिवर टॉनिक और मल्टीविटामिन भी देना चाहिए. 10 से 12 महीने के बाद सबसे अच्छे झुंड में से सबसे ब्रीडर को चुना चाहिए. जरूरत पड़ने पर आप उन्हें हर्बल टॉनिक भी दे सकते हैं

निष्कर्ष
अगर बकरों की सेहत अच्छी रहेगी तो आप उनमें से ब्रीडर बकरे को चुन पाएंगे. जब उनकी सेहत अच्छी होगी तो उससे मिलने वाले बच्चे भी अच्छे होंगे. इसलिए उनकी सेहत का जरूर ख्याल रखें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

ब्रुसेलोसिस ब्रुसेला बैक्टीरिया के कारण होता है जो मुख्य रूप से पशुधन (जैसे गाय, भेड़, बकरी) में पाए जाते हैं.
पशुपालन

Animal Husbandry Tips: एफएमडी से बचाने के लिए पशु के खुरों को फिनाइल के पानी से धोएं

नई दिल्ली. खुरपका-मुंहपका रोग (FMD) बेहद ही खतरनाक बीमारी में से एक...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में रेट वाटर डिजीज है बेहद खतरनाक, उत्पादन पर पड़ता है बुरा असर

नई दिल्ली. पशु को कई बीमारियां होती हैं. जिससे उनका उत्पादन और...

murrah buffalo livestock
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन ने पशुपालक को बना दिया करोड़पति, खूब हो रही है कमाई

नई दिल्ली. पशुपालन एक ऐसा काम है जो आपको करोड़पति बना सकता...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...