Home पशुपालन Goat Farming: ऐसे शुरू करें 100 बकरियों से अपना फार्म, एक्सपर्ट टिप्स अपनाने पर होगी मोटी कमाई
पशुपालनलेटेस्ट न्यूज

Goat Farming: ऐसे शुरू करें 100 बकरियों से अपना फार्म, एक्सपर्ट टिप्स अपनाने पर होगी मोटी कमाई

नई दिल्ली. क्या आपको पता है कि गाय-भैंस पालन हो या ऊंट, या फिर मुर्गी और घोड़ा, इन सबकी अपेक्षा बकरी को पालना ज्यादा सस्ता है. आप हो गए न हैरान, ये कैसे हो सकता है. इतना ही नहीं बकरी पालन पर मुनाफा भी ज्यादा अच्छा कमाया जा सकता है. बता दें कि सरकार भी नेशनल लाइव स्टॉक मिशन के तहत लोन देकर ऐसे किसानों की मदद करता है जो बकरी पालन करना चाहते हैं. केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG), मथुरा के सीनियर साइंटिस्ट एके दीक्षित ने बताया कि बकरी पालने के साथ ही अगर हम उसकी मार्केटिंग पर भी ध्यान देंगे तो बकरी पालन का कारोबार जल्द ही रफ्तार भी पकड़ेगा.

कहा कि आमतौर पर बकरे और बकरियों का पालन दूध-मीट के लिए ही किसान करते हैं. हालांकि बकरी पालन करने वालों को ये पता होना चाहिए कि वो बकरी का पालन दूध के लिए करना चाहते है या फिर मीट के लिए. यह क्षेत्र के हिसाब से भी तय होता है और बकरी की नस्ल के मुताबिक भी. एक्सपर्ट बताते हैं कि देश में बकरे और बकरियों की 37 रजिस्टर्ड नस्ल है. हर नस्ल को उसके होम टाउन के हिसाब से पाला जाता है. विशेषज्ञों के मुताबिक ब्लैक बंगाल को पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और असम में पाला जाता है. बाकी की जगह पर यह नस्ल अपने को मौसम के अनुसार नहीं ढाल पाती है.

जानें 100 बकरी पर होगा कितना खर्चः वहीं सीआईआरजी के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. एके दीक्षित का कहना है कि हमारे संस्थान के प्लान की बात की जाए तो सबसे छोटा फार्म 100 बकरियों का बनाया जा सकता है. इसके साथ पांच बकरे भी रखे जाएंगे. इन्हें खरीदने का खर्च करीब सात से आठ लाख रुपये तक है. वहीं 100 प्लस पांच बकरे रखने के लिए शेड की भी जरूरत होगी. इतनी बकरियों के लिए एक शेड करीब आठ लाख रुपये में तैया किया जा सकता है. वहीं डॉ. एके दीक्षित ने बताया कि आप 100 बकरियां पर प्लस पांच बकरों को पालें.

सभी को मिलाकर एक साल का खर्च करीब 3.5 लाख रुपये से लेकर चार लाख तक होगा. खर्च में सभी तरह का हरा चारा, सूखा चारा और दानेदार फीड देना शामिल है. आप बहुत ज्यादा चारे को लेकर परेशान नहीं होना चाहते हैं तो बकरियों के लिए तीनों तरह के चारे को एक साथ मिलाकर दे सकते हैं. नियमानुसार बकरे और बकरियों को पैलेट्स खिलाने के बाद उन्हें सिर्फ पानी की ही जरूरत होती है.

पा सकते हैं आठ हजार का मुनाफा डॉ. एके दीक्षित कहते हैं कि जब आप 100 बकरी और पांच बकरे पालते हैं तो एक साल में फार्म तैयार हो जाएगा. जबकि आपकी बकरियां मुनाफा देने लायक हो जाएंगी. इस प्लान के हिसाब से औसत एक बकरी पर सात से आठ हजार रुपये की बचत आपको हो सकती है. इस सब के बीच बकरियों के वैक्सीन और उनकी हेल्थ के बारे में जांच जरूरी है. गौरतलब है कि संस्थान बकरियों की हेल्थ से जुड़ा एक कैलेंडर भी जारी करता है. इस कैलेंडर के हिसाब से एक साल में एक बकरी पर 100 से 120 रुपये खर्चा आता है, लेकिन इसे फॉलो करने से बकरियों की मृत्यु दर ना के बराबर रह जाएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
पशुपालन

Lumpy Skin Disease: पशु से लंपी बीमारी को दूर कर देंगी ये जड़ी-बूटियां, कुछ दिनों में मिलेगा आराम

नई दिल्ली. एलएसडी यानि लंपी स्किन डिजीज (Lumply Skin Disease) एक विषाणु...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: लंपी स्किन डिजीज में गाय-भैंस का खुद न करें उपचार, पशु चिकित्सक से लें सलाह

नई दिल्ली. लंपी स्किन डिजीज गाय-भैंस के लिए बड़ा खतरा है. वहीं...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: पशुपालन में फेल नहीं होना चाहते हैं तो पहले सीख लें बारीकियां

नई दिल्ली. पशुपालन का काम अच्छा है और इससे किसानों की इनकम...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry News: पशुओं की सेवा के साथ कॅरियर बनाने का मौका देता है ये डिप्लोमा

नई दिल्ली. पशुपालन का काम तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए पशुपालन...