Home career Government Job: रेलवे भर्ती बोर्ड और जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने निकाली भर्ती, पढ़ें डिटेल
career

Government Job: रेलवे भर्ती बोर्ड और जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने निकाली भर्ती, पढ़ें डिटेल

job
सरकारी नौकरी के लिए करें आवेदन.

नई दिल्ली. रेलवे भर्ती बोर्ड ने हजारों पदों पर टे​क्नीशियंस की भर्ती निकाली है. अगर आप भी रेलवे में भर्ती करके रेलवे की सेवा कर अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं तो इस मौके को हाथ से न जानें दें और आवेदन करने की तैयारी शुरू कर दें. वहीं जम्मू कश्मीर में नायाब तहसीलदार के पोस्ट के लिए भी भर्ती निकाली गई है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शाामिल हो सकते हैं और अपना कॅरियर बना सकते हैं. इसके लिए भी आवेदन शुरू हो गया है और आखिरी तारीख भी घोषित कर दी गई है.

गौरतलब है कि ज्यादातर युवाओं की ये चाहत होती है कि वो सरकारी नौकरी करके अपना कॅरियर बनाएं. ऐसे में उन युवाओं के लिए ये एक बेहतरीन मौका है.

6 हजार पदों पर निकली भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड ने 6180 तकनीशियन के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 28 जून से शुरू होगी. ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो टेक्नीशियन की डिग्री होनी चाहिए. ग्रेड-1 (सिग्नल) के लिए फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या इंस्ट्रूमेंटेशन में बीएससी या संबंधित विषयों में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिपी भी मान्य है. तकनीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) के लिए न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 33 साल रखी गई है. तकनीशियन ग्रेड III के लिए न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए.

इस तरह करें आवेदन
आवेदन शुल्क की बात की जाए तो एससी/एसटी, पूर्व सैनिक, पीडब्ल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग को 250 रुपए होनी चाहिए. आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply. gov.in पर जाएं. संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें. अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें. बर्थ सर्टिफिकेट सहित जरूरी डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें. रजिस्ट्रेशन फीस करें. फाइनल सब्मिट कर दें. चयन सीबीटी परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर होगा.

नायब तहसीलदार के पदों पर होगी भर्ती
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 15 जुलाई लम की गई है. शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार तय है. ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वेतनमान 1 लाख 13 हजार रुपए है. आवेदन शुल्क जेनरल के लिए 600 रुपए और एससी, एसटी-1, एसटी-2, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूसीडी के लिए 500 रुपए है. आयु सीमा अधिक्तम 18 से 40 साल रखी गई है. आरक्षित वर्गों को छूट नियमानुसार दी जाएगी.

आवेदन करने का तरीका पढ़ें
आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं. होमपेज पर लॉगिन टैब पर क्लिक करें। बिज्ञापन संख्या 05/2025 के अंतर्गत नायब तहसीलदार पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन करें और पोर्टल पर लॉगइन करें। फॉर्म भरकर फीस का भुगतान करें. चयन प्रक्रिया की बात की जाए तो रिटन एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

career

Job: केंद्र और दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, ये भी जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन

पुराने सिस्टम में सेक्शनवाइज टाइमिंग का नियम नहीं था. अब सबसे पहले...

career

Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए शेड्यूल में हुआ बदलाव, पढ़ें यहां

आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के क्यूआर कोड भी जारी किए...

career

Government Job: इन विभागों में निकली है भर्ती, सरकारी नौकरी की है तलाश तो जल्द करें आवेदन

नगर निकाय हरियाणा ने भी नौकरी निकाली है, जिसमें आवेदन करके सरकारी...