Home पशुपालन Government Scheme: इन किसानों को मुफ्त में सरकार दे रही है गाय, यहां जानें किसे मिलेगा फायदा
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Government Scheme: इन किसानों को मुफ्त में सरकार दे रही है गाय, यहां जानें किसे मिलेगा फायदा

छोटे जुगाली करने वाले पशुओं में, मादा जुड़वां या तीन बच्चों को पालने में असमर्थ हो सकती है और एक या अधिक बच्चे गर्भ में ही खत्म होने का खतरा हो सकता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है. वहीं मध्य प्रदेश की सरकार भी इसी क्रम में काम कर रही है. राज्य में वनग्रामों और आदिवासी इलाकों में रहने वाले अनुसूचित जनजाति एसटी वर्ग के किसानों को मुफ्त में उन्नत नस्ल की गाय देने का फैसला मध्य प्रदेश की सरकार ने किया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने लॉटरी सिस्टम से 200 किसानों का चयन करने की बात कही है और उन्हें उन्नत नस्ल की गाय उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है.

जानकारी के लिए बता दें कि धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत उन्नत नस्ल की गाय किसानों को दी जाएगी. ताकि किसानों की आय बढ़े और पशुपालन के काम को बढ़ावा मिल सके. हालांकि योजना का फायदा उन्हीं को ही मिलेगा जो पात्रता की शर्तों को पूरा करते होंगे और आवेदन करेंगे. चयन के बाद इसमें पुलिस का सत्यापन भी होगा.

जानें किन्हें मिलेगा योजना का फायदा
सरकार की मंशा है कि अनुसूचित जनजाति के किसानों को मुफ्त में उन्नत नस्ल की गाय देकर उनकी इनकम को बढ़ाया जाए और दूध उत्पादन भी बढ़ाया जाए.

इस योजना का फायदा अनुसूचित जनजाति, एसटी वर्ग के किसानों जो मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी हैं और वनग्राम या आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में रहते हैं उन्हीं को ही मिलेगा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ 200 किसानों को लॉटरी सिस्टम से इस योजना का फायदा दिया जाएगा.

योजना का फायदा उठाने के लिए किसान के पास पर्याप्त जगह या बाड़ा होना चाहिए. बता दें कि सरकार के अधीन गौशालाओं में से अच्छी नस्ल की गायों का चयन करके किसानों को दिया जाएगा.

आवेदन करने के लिए किसानों को क्षेत्र के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी के पास आवेदन करना होगा. चयन के बाद पुलिस भौतिक सत्यापन करेगी. सत्यापन के बाद ही लाभार्थियों को फायदा मिलेगा.

निष्कर्ष
सरकार की इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के किसानों को फायदा होगा. जिन्हें गाय मिलेगी वह दूध उत्पादन करके अच्छी कमाई कर पाएंगे और उनकी इनकम बढ़ जाएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...