Home डेयरी Goat Farming Business: पेट के कीड़े मारने का घरेलू नुस्खा, ग्रोथ पकड़ेगा बकरा
डेयरी

Goat Farming Business: पेट के कीड़े मारने का घरेलू नुस्खा, ग्रोथ पकड़ेगा बकरा

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. अब देश में बड़े पैमाने पर बकरी पालन किया जा रहा है. बकरी पालन से लोग जुड़कर लाखों में कमा रहे हैं. बहुत से ऐसे किसान हैं, जिनके शेड में सैकड़ों की संख्या में बकरों-बकरी हैं और उनकी कमाई करोड़ों में भी होती है. बकरे और बकरी में एक खास तरह की बीमारी बहुत ही आम है. अक्सर बकरे-बकरी के पेट में कीड़े पड़ जाना कोई नई बात नहीं है. लेकिन इसे मामूली समझना गलती है. क्योंकि ये बकरी और बकरों के दूध, गर्भधारण और ग्रोथ पर असर डालती है. बकरी पालन के एक्सपर्ट कहते हैं यदि बकरी के पेट में कीड़े हो जाते हैं तो उसका बड़ा असर उसके दूध उत्पादन पर होता है. जबकि दूसरे गर्भधारण करने में भी परेशानियां होती है.

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है. जो चारा वो खाएंगे उनके शरीर पर नहीं लगेगा. ऐसे में पशुपालक को नुकसान उठाना पड़ सकता है. कीड़ों के चलते छोटे मेमने मर भी सकते हैं. अगर आप भी गांव में बकरी पालन कर रहे हैं तो इसका इलाज भी आपके पास है. कुछ घरेलू तरीकों से आप इन्हें सही कर सकते हैं.

ये है तरीके: बकरी एक ऐसा पशु है जो बीमार होने पर जरूरत के मुताबिक उस पेड़-पौधे की पत्तियों को खुद ही खा लेती हैं. दिक्कत तब होती है जब बकरे और बकरियां फार्म में पाला जाता है. जिन्हें खुले में चरने का मौका ही नहीं मिल पाता है. अगर स्वीस्य बकरे-बकरी को भी यह चारा खिलाया जाए तो उनके पेट में कीड़े नहीं पड़ेंगे. बता दें कि उन्हें समय-समय पर चारे के रूप में नीम, अमरूद, जामुन, मोरिंगा खिलाकर कई तरह की बीमारियों से दूर रखा जा सकता है.

इन पेड़ों की पत्तियां हैं बड़े काम की: नीम, अमरुद, जामुन, मोरिंगा, बेल समेत ऐसा बहुत सा चारा है जो बकरे-बकरियों के लिए किसी दवा से कम नहीं है. यह वो पेड़-पौधे हैं जिसमे दवाओं का गुण है और बकरी व बकरों के लिए फायदेमंद भी है. एक्सपर्ट का मानना है कि अमरुद, नीम और मोरिंगा में टेनिन कांटेंट और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है. यदि वक्त पर हम तीनों पेड़-पौधे की पत्तियां बकरियों खिला दी जाए तो उनके पेट में कीड़े खत्म हो जाएंगे या फिर पड़ेंगे ही नहीं. ध्यान देने वाली बात ये है कि उनके चारे में ही बहुत सारी बीमारियों का ही इलाज है.

ग्रोथ रोक देते हैं कीड़े: पेट में कीड़े होना बकरे और बकरियों में बहुत ही समस्या उतपन्न करने वाली बीमारी है. यदि पेट में अगर कीड़े हुए तो उसके चलते बकरे और बकरियों की ग्रोथ होना मुश्किल हो जाएगा. यही नहीं पशुपालक जितना भी बकरे और बकरियों को खिलाएगा वो शरीर पर असर ही नहीं करेगा. जबकि पशु पालकों को इससे नुकसान हो. अमरूद और जामुन से बनी दवाएं भी बाजार में उपलब्ध हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

‘NDDB की प्राथमिकता पशु उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार करना है’

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह...

डेयरी

Dairy News: सुधा दुकान या बिक्री केंद्र खोलकर कमाएं एक दिन में पांच हजार रुपए तक मुनाफा

नई दिल्ली. बिहार में सुधा डेयरी की दुकान या बिक्री केंद्र खोलने...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
डेयरी

Dairy Farming: पशु के गाभिन होने की पहचान क्या है, सिर्फ हीट में न आना गर्भवती होने की गारंटी नहीं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशुओं को पाला जाता है...

Livestock Health and Disease Control Programme (LHDCP): to provide for prophylactic vaccination against animal diseases, capacity building of veterinary services, disease surveillance, and strengthening veterinary infrastructure.
डेयरी

Milk Production: क्या बारिश में कम हो गया गाय-भैंस का दूध उत्पादन, बस ये आठ उपाय अपनाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशु का दूध उत्पादन कम...