Home मछली पालन Fish Farming: कम लागत में कैसे मछली पालन में कमाएं ज्यादा मुनाफा, यहां पढ़ें इसके चार तरीके
मछली पालन

Fish Farming: कम लागत में कैसे मछली पालन में कमाएं ज्यादा मुनाफा, यहां पढ़ें इसके चार तरीके

cage fish farming
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. मछली पालन बहुत बेहतरीन कारोबार है, जिससे लाखों रुपए की कमाई की जा सकती है. अगर एक एकड़ तालाब में मछली पालन किया जाए तो सालाना पांच लाख रुपये तक की इनकम हासिल की जा सकती है. बहुत से मछली पालकों के दिमाग में यह सवाल जरूर आता होगा कि ऐसी क्या तरकीब निकालें कि कम लागात में मछली पालन में ज्यादा मुनाफा हासिल किया जा सके. अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो ये खबर आपके लिए है. क्योंकि हम आपको बताएंगे कि कैसे कम लागत में आप ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं.

फिश एक्सपर्ट का कहना है कि मछली पालन में कम लागत में ज्यादा कमाई करने के लिए आप बायोफ्लॉक तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं. वही सीलन मछली पालन करके भी आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. इसमें भी कम लागत लगती है. अलग-अलग प्रजातियों के लिए पिंजरे बनाकर भी आप ठीक-ठाक कमाई कर सकते हैं और सरकार भी मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी आदि की व्यवस्था करती है. ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान फिश फार्मिंग करें और उससे उन्हें फायदा हो.

बायोफ्लॉक तकनीक से करें मछली पालन
बायोफ्लाक तकनीक की बात की जाए तो इस तकनीक से कम से कम पानी और कम खर्चे में ज्यादा मछलियां पाली जा सकती हैं. बायोफ्लाक्स तकनीक में मछलियों का जो वेस्ट निकलता है उसे बैक्टीरिया के जरिए साफ किया जाता है. बायोफ्लाक बनाने के लिए लोहे की शीट और लोहे की जाली की जरूरत होती है. इस तकनीक का यह भी फायदा है कि इसमें तालाब को खोदने की जरूरत नहीं पड़ती और आसानी से मछली की देखभाल की जा सकती है. इस वजह से देखरेख में भी अतिरिक्त खर्च नहीं होता है. हर तरह से बायोफ्लाक मछली कम लागत में फायदेमंद है.

पिंजरे में पालें मछली
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीलन मछली भी कम लागत और कम समय में की जा सकती है. सीलन मछली की बाजार में काफी डिमांड रहती है. इसलिए इसे पालकर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. वही आप अलग-अलग प्रजातियों के लिए पिंजरे भी बना सकते हैं. पिंजरे की लंबाई चौड़ाई और ऊंचाई एक जैसी होनी चाहिए. इन पिंजरे में मछलियों के बीज डालकर चारों तरफ से सी वीड्स लगाए जाते हैं. इन पिंजरे को वहां रखा जाता है जहां पर पानी की गहराई तकरीबन 5 मीटर तक होती है. इस तकनीक में भी आप मछली पालन से अच्छी खासी इनकम हासिल कर सकते हैं.

सरकार से लें मदद, कम हो जाएगी लागत
आप चाहें तो मछली पालन के लिए सरकार से मदद भी ले सकते हैं. सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए लोन और सब्सिडी भी देती है. आपको सरकार से लाइसेंस लेना होगा. लाइसेंस के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा और जरूरी दस्तावेज के साथ आवेदन करना होगा. इससे आपको सरकार से मदद मिल जाएगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक एकड़ केे तालाब में मछली उत्पादन से 5 लाख रुपये तक की आमदनी होती है. वहीं आप बत्तख भी पाल लेते हैं तो सालाना तीन से चार लाख रुपए तक का मुनाफा कमा सकते हैं. दोनों मिलकर आप 12 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Interim Budget 2024
मछली पालन

Fisheries: मछुआरों को दिया थ्री व्हीलर और आइस बॉक्स, ताजी मछलियां बाजार लाई जाएंगी

नई दिल्ली. बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग (Dairy...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: चूना, पोटैशियम परमैगनेट, फिटकरी और नमक तालाब में डालें, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मछलि यों के तालाब में चूना, पोटैशियम परमैगनेट, फिटकरी और...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: फिशरीज से जुड़े लोगों में सात थ्री-व्हीलर, आइस बॉक्स और नावों का किया वितरण

नई दिल्ली. बिहार के औरंगाबाद शहर में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन...