Home डेयरी Dairy Animal: सर्दियों में दूध और फैट दोनों बढ़ाने के लिए पशुओं को खिलाएं ये तीन चीजें, पढ़ें डिटेल
डेयरी

Dairy Animal: सर्दियों में दूध और फैट दोनों बढ़ाने के लिए पशुओं को खिलाएं ये तीन चीजें, पढ़ें डिटेल

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
प्रतीकात्मक फोटो. Live stockanimal news

नई दिल्ली. सर्दियों के मौसम में अपने पशु को फिट रखना, दूध बढ़ाना और दूध का फैट बढ़ना तो सभी पशुपालक चाहते हैं लेकिन इसके के लिए क्या करना है, उन्हें मालूम नहीं होता है. इसलिए जरूरी है कि पशुओं को ऐसी चीज खिलाई जाए जिससे सर्दियों में पशु फिट भी रहे और वह ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन भी करे. साथ ही उसके दूध में फैट भी ज्यादा हो. सबसे पहले तो सर्दियों में पशुओं के डीवार्मिंग करवा देनी चाहिए. वहीं उन्हें बैलेंस डाइट देना चाहिए. पशुओं के भोजन में मिनरल मिक्सचर भी मिलाना चाहिए. यह बेसिक तरीके हैं, जिससे पशु फिट रहता है और दूध का उत्पादन भी क्षमता के मुताबिक करता है.

सर्दियों केे मौसम में पशुओं की डाइट में अश्वगंधा, सरसों और मेथी का बड़ा ही अहम रोल है. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि पशुओं की ठंड की डाइट में इन तीनों का मिक्सचर होना बेहद जरूरी है. तभी पशुओं से आप ज्यादा दूध का उत्पादन ले सकते हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं कि इसे कैसे देना है और कैसे इसका फायदा होगा.

जानें अश्वगंधा खिलाने का फायदा
एनिमल एक्सपर्ट के मुताबिक अश्वगंधा डाइट में 25 ग्राम पशु की फीड में मिलना चाहिए और इसे वहां से खरीदें जहां इसकी पैदावार होती है. अगर आप अश्वगंधा को बाजार से खरीदते हैं तो यह आपको महंगा पड़ेगा लेकिन किसान से लेते हैं तो यह आपको कम दाम में मिल जाएगा. अश्वगंधा को देने का तरीका यह है कि इसे पीसकर पाउडर बना लें और 25 ग्राम हर रोज देते रहें, इससे पशुओं की इम्युनिटी बढ़ जाएगी और सर्दियों में पशुओं को होने वाली बीमारियां का खतरा भी कम हो जाता है. पशुओं को बार-बार जुकाम होने की समस्या भी नहीं होगी. दूध उत्पादन की क्षमता भी बढ़ जाएगी.

सरसों और मेथी भी खिलाएं
इसके बाद नंबर आता है सरसों का. इसे देने से भी पशुओं को फायदा होता है. सरसों में राई भी दिया जा सकता है. तारामीरा भी दिया जा सकता है. जो भी आपको सस्ती पड़े उस चीज को आप पशुओं को खिलाना शुरू कर दें. ठंड में पशुओं को 200 ग्राम सरसों खिलाना चाहिए. सरसों देने का फायदा यह है कि यह इम्यूनिटी और दूध प्रोडक्शन तो बढ़ता ही है, साथ ही दूध का फैट भी इससे बढ़ता है. इसके साथ ही मेथी देना भी बेहद ही जरूरी है. अगर अभी तक आपने मेथी नहीं दी है तो आज से ही 100 से 200 ग्राम मेथी पशुओं को देना शुरू कर दीजिए. सर्दियों में अगर इन तीनों चीजों को पशुओं को देना शुरू कर दिया तो इससे बहुत फायदा मिलने लगेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...