Home पशुपालन Goat Farming: गर्भवती बकरियों का कैसे रखें ख्याल, क्या करें और क्या नहीं
पशुपालन

Goat Farming: गर्भवती बकरियों का कैसे रखें ख्याल, क्या करें और क्या नहीं

Livestock animal news, goat farming, cirg
बरबरी बकरी. Livestock animal news

नई दिल्ली. पशुपालन का फायदा इस बात पर भी टिका होता है कि पशु की केयर किस तरह से हो रही है. वहीं खेती किसानी के अलावा पशुपालन पर ध्यान देकर किसान अपनी आजीविका अच्छे से चला पा रहे हैं. सरकार भी पशुपालन को लेकर नई-नई योजनाएं लाती रहती है. ताकि किसानों को पशुपालन से फायदा हो सके. एक तरफ भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम पशुओं को पाला जा रहा है तो वहीं इसमें बकरी पालन रोजगार का बेहतर जरिया बनता जा रहा है. इस व्यवसाय से जुड़कर किसान अपनी आर्थिक स्थिति को और ज्यादा मजबूत कर रहे हैं. जबकि उनके जीवन में बदलाव भी देखने को मिल रहा है.

बकरी पालन में बकरी की देखभाल के बारे में गोट फॉर्मर के लिए जानना बेहद जरूरी होता है. अगर सही ढंग से बकरी की देखभाल नहीं की गई तो इसका नुकसान भी उन्हीं को उठाना पड़ता है. कई बार संबंधित विभाग जरूरी टिप्स भी जारी करता रहता है. वहां से भी मौसम के लिहाज से जानकारी कर सकते हैं. ताकि बकरी पालन में घाटा न हो और सिर्फ मुनाफा ही हासिल हो. इस खबर में हम आपको जब बकरी जब गर्भकाल में हो तो उस समय क्या-क्या सावधानी बरती जाए इसके बारे में बताते हैं.

सुस्त और बेचैन रहती है बकरी
एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्भावस्था में बकरी सुस्त और बेचैन रहती है. साथ ही खाना पीना कम कर देती है. ऐसे में उसका विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है. ताकि उसे तमाम जरूरी मिनरल्स मिलते रहें. गर्भवती बकरी के बारे में उनके बैठने और सोने की जमीन पर मोटे घास का बिछौना तैयार करना चाहिए. ताकि उन्हें किसी तरह की तकलीफ न हो और वह आराम से रहें. खेत और चारागाह में रहने का समय धीरे-धीरे कम कर देना चाहिए. गर्भावस्था में दो से तीन घंटे के लिए ही बाहर चराने के लिए ले जाना बेहतर माना जाता है. वहीं अगर आप उन्हें बाहर चरने के नहीं ले जा रहे हैं तो तो घर पर ही उत्तम पौष्टिक हरा चारा उन्हें खिलाना चाहिए.

बकरी को बाहर न ले जाएं
इसके अलावा उन्हें खाने में मिनरल्स मिक्चर, विटामिन युक्त दाना देना बहुत ही जरूरी होता है. जिससे उनकी ताकत बनी रहती है और स्वस्थ बच्चा पैदा होता है. गर्भवती बकरी को हमेशा साफ सुथरा पानी पिलाना चाहिए. ध्यान दें कि गंदा पानी न हो. इससे बकरी और उसके पेट में पल है बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है. गर्भवती बकरी जो एक सप्ताह में बच्चे देने वाली है, उसे बाहर चरने बिल्कुल नहीं ले जाना चाहिए. साथ ही अगर बकरी को प्रसव में कठिनाई हो रही है तो तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए. ताकि जो दिक्कत है उसे दूर किया जा सके.

बकरी को साफ करते रहें
गर्भवती बकरियों को रखने के लिए अलग जगह बनाना चाहिए. उस जगह की अच्छे से साफ सफाई होनी जरूरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि नवजात बच्चे में रोग की आशंका बहुत ज्यादा होती है. इसके अलावा बकरियों को साफ करते रहना चाहिए और धोते रहना चाहिए. उनके बैठने के लिए मोटी बोरी बिछावन नहीं चाहिए. ऐसे करके आप गर्भवती बकरी को अच्छे से देखभाल कर सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Pushkar mela
पशुपालन

Animal Husbandry Tips: डिलीवरी के संकेत आने के बाद 30 मिनट के अंदर पशु देता है बच्चे को जन्म

नई दिल्ली. पशु जब ब्याने वाला होता है तो कुछ संकेत देता...

पशुपालन

Animal News: गडवासु को मिली 90.53 करोड़ रुपए की ग्रांट, यूनिवर्सिटी एलीट नेशनल रिसर्च लीग में शामिल हुई

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना को...

पशुपालन

Animal News: NBAGR ने गायों की चार नस्ल को दी मान्यता, दूध उत्पादन से लेकर हर गुण में हैं खास

नई दिल्ली. नेशनल ब्यूरो ऑफ एनिमल जेनेटिक रिसोर्सेज (NBAGR) ने कई पशुओं...

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
पशुपालन

Animal News: डेयरी फार्म में नमी और धुएं से पशुओं को हो सकता है फेफड़ों का संक्रमण

नई दिल्ली. पशुओं को ठंड से बचाने के लिए स्थानीय मौसम पूर्वानुमान...