Home मछली पालन Fisheries: गर्मी में करें ये काम तो मछलियों की अच्छी होगी ग्रोथ, सेहत भी रहेगी ठीक, अच्छा उत्पादन मिलेगा
मछली पालन

Fisheries: गर्मी में करें ये काम तो मछलियों की अच्छी होगी ग्रोथ, सेहत भी रहेगी ठीक, अच्छा उत्पादन मिलेगा

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
तालाब में पाली गई मछली की तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पलक भाइयों गर्मी का सीजन आ चुका है और तालाब में हो सकता है कि मछलियां परेशान होना शुरू हो गई हों. अगर कुछ उपाय न किया जाए तो इससे उनकी ग्रोथ भी रुक जाती है. हालांकि आपको घबराने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे गर्मी में भी मछलियां आसानी के साथ तालाब में रहेंगी और तंदुरुस्त भी रहेंगी. इससे उनकी ग्रोथ भी अच्छी हो जाएगी. जबकि बाद में आपको उत्पादन भी बेहतर मिलेगा. ये टिप्स इतने आसान और कमाल के हैं कि जिससे न सिर्फ मछलियां तेजी के साथ ग्रोथ करेंगी बल्कि बीमार भी नहीं पड़ेंगी.

गौरतलब है कि तालाब में गर्मियों के समय में मछलियां कमजोर पड़ जाती हैं और उनकी ग्रोथ भी रुक जाती है लेकिन गर्मी आने पर इन टिप्स को अपनाने के बाद आप देखेंगे कि तालाब की मछलियों की ग्रोथ तेजी से बढ़ रही है. अगर आप भी गर्मियों में अपनी मछलियों को हैल्दी रखना चाहते हैं और तालाब को उपजाऊ भी बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें. इससे आपको मछली पालन के काम में बहुत फायदा मिलने वाला है.

तेजी से गर्म होता है पानी
गर्मी के दिनों में तालाब का पानी तेजी के साथ गर्म होता है. क्योंकि सूरज की सीधी रोशनी तालाब के ऊपर पड़ती है. जिससे मछलियों को परेशानियां होती हैं. ऐसे में जरूरी है कि पानी का तापमान नियंत्रित रखा जाए. उसे इतना गर्म न होने दिया जाए कि जिससे मछलियों को परेशानी हो. साथ ही इस बात भी ध्यान रखा जाए कि मछलियों के लिए तालाब में जरूरी ऑक्सीजन भी बनी रहे. इसके लिए आप तालाब के किनारे पर एक छोटा सा पंप या फवारा लगा सकते हैं. जिससे पानी में हलचल बनी रहती है और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है. जबकि इससे तालाब का पानी बदल जाएगा और ठंडा भी रहेगा. इससे न सिर्फ मछलियों की हैल्थ अच्छी रहेगी बल्कि उनकी ग्रोथ भी इससे अच्छी होगी.

सूखने न पाए तालाब का पानी
एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मी के दिनों में तालाब का पानी जल्दी सूखने लगता है. जिससे मछलियों को परेशानी होती है. अगर पानी कम हो गया तो मछलियां एक दूसरे के साथ सटने लगती हैं, जिससे उनकी ग्रोथ रुक जाती है. इसलिए हर हफ्ते ताजा पानी डालना बहुत जरूरी है. इससे मछली आराम से तालाब के चारों तरफ घूमती नजर आएगी. बिना किसी तनाव के चारा खाएंगी और तेजी के साथ बढ़ेंगी. वहीं इससे मछलियों की सेहत सही रहेगी और मुनाफा ही बढ़ेगा. इसलिए पानी की कमी न होने दें यह मछलियों की लिए बहुत जरूरी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...