Home डेयरी Dairy Farm: 20 गायों से शुरू करना चाहते हैं डेयरी फार्म तो जानें कितना करना होगा खर्च
डेयरी

Dairy Farm: 20 गायों से शुरू करना चाहते हैं डेयरी फार्म तो जानें कितना करना होगा खर्च

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी कारोबार एक बड़े उद्योग का रूप लेता जा रहा है. बहुत से किसान डेयरी कारोबार करना तो चाहते हैं लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता है कि वह किस तरह से डेयरी कारोबार करें. डेयरी फार्म खोलने के लिए कितना खर्च की जरूरत होगी. वहीं फीड, चारा, दवा और अन्य व्यवस्था पर कितना खर्च आएगा. आपको इस आर्टिकल में हम यही बताने की कोशिश कर रहे हैं कि कैसे आप डेयरी फार्म खोल सकते हैं. इसमें कितना इन्वेस्टमेंट करना होगा. आपको यहां ये भी बताते चलें कि सरकार पशुपालन को लेकर किसानों की मदद भी करती है.

अगर आप चाहें तो सरकारी मदद लेकर भी डेयरी कारोबार को शुरू कर सकते हैं. अगर बात की जाए डेयरी फार्म खोलने की और आप एक गाय खरीदते हैं तो इसकी कीमत 50 हजार रुपये होगी. अगर आप 10 गाय खरीदते हैं तो 5 लाख रुपये तक इन्वेस्ट करना होगा. इसके बाद आपको उनके रहने की व्यवस्था बनानी होगी. उनके चारे की व्यवस्था बनानी होगी. उनके पानी पीने की व्यवस्था बनानी होगी. इन खर्चों को जोड़ दिया जाए तो इस पर भी 3 लाख रुपये तक खर्च हो जाएगा. इसके बाद जो मशीन लाई जाएगी, उसमें दूध निकालने वाली मशीन, चारा काटने वाली मशीन, इनसब पर तकरीबन 2 लाख रुपये का खर्च मान लीजिए.

फीड पर कितना होगा खर्च
अब अगर इसे पूरा जोड़ दिया जाए तो तकरीबन 10 लख रुपये खर्च आ जाएगा. अब अन्य खर्चों की बात की जाए तो सबसे पहले फीड का खर्च होता है. अगर हम गेहूं, जौ, मकई, बाजार और सरसों की खली आदि खिलाते हैं तो एक एवरेज के मुताबिक 30 प्रति किलो के हिसाब से एक किलो फीड पड़ता है और एक पशु को कम से कम 2 किलो फीड रोजाना दिया जाता है. ऐसे में 10 पशुओं के लिए हमें 20 किलो फीड चाहिए और अगर इसका एनुअल खर्च जोड़ दिया जाए तो 7300 किलो फीड 1 साल के लिए चाहिए और इसका खर्च 2 लाख 19000 हजार रुपये का आएगा.

चारा, दवा और बिजली का खर्च
इसके अलावा आपके पास पशुओं को दिए जाने वाले चारा उगाने के लिए जमीन है तो एक एकड़ पर 18000 रुपये तक खर्च होगा. अगर आपके पास जमीन नहीं है और रेंट पर लेते हैं तो 63 हजार रुपये में पर एकड़ जमीन रेंट पर मिल जाएगी. फीड और फोडर को मिला दिया जाए तो तकरीबन 3 लाख रुपये का खर्चा इस पर भी आ जाएगा. इसमें मेडिसिन का 50 हजार खर्च आएगा. क्योंकि पशु बीमार भी पड़ते हैं और उन्हें दवाओं की जरूरत भी होती है. अगर आप एक व्यक्ति को भैंसों की देखभाल के लिए रखते हैं तो डेढ़ लाख रुपए तक सालाना खर्च और एड कर लें. वहीं बिजली की बिल और पानी की बात की जाए तो 30 हजार रुपये का खर्च और आएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: दिल्ली में डेयरी कॉलोनियों से निकलने वाला गोबर यमुना में नहीं जाएगा

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह व केंद्रीय मत्स्यपालन,...

डेयरी

NDDB: बायोप्सी किए गए IVF भ्रूणों से देश के पहले बछड़ों का हुआ जन्म

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB की अत्याधुनिक OPU-IVEP-ET सुविधा ने,...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: गर्मियों में दूध उत्पादन बनाए रखने के वैज्ञानिक तरीकों पर करें काम

नई दिल्ली. गर्मियों के मौसम में पशुओं का दूध उत्पादन बनाए रखना...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...