Home मीट Meat: कौन सा चिकन खाना चाहिए, स्किनलेस या स्किन सहित, पढ़ें इस बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट
मीट

Meat: कौन सा चिकन खाना चाहिए, स्किनलेस या स्किन सहित, पढ़ें इस बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट

chicken meat
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. चिकन आमतौर पर सबसे सस्ता बिकने वाले मीट में से एक है. इसमें चर्बी कम होती है और यही वजह है कि ये सबसे ज्यादा खाने वाला मीट भी है. जबकि चिकन में भरपूर प्रोटीन होता है और विटामिन मिनरल का भी स्रोत है. इसमें खास स्तर तक मोनो सैचुरेटेड फैट होता है जो लोगों को हृदय और दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है. चिकन में भरपूर प्रोटीन होता है और विटामिन मिनरल कभी हम स्रोत है. साल 2015 की पोल्ट्री बाजार की समीक्षा की बात की जाए तो भारत में प्रति व्यक्ति चिकन की खपत 3.1 किलो थी, जो दुनिया की औसत 17 किलो से बहुत कम है. अक्सर लोगों के जहन में चिकन को लेकर यह सवाल उठता है कि खाने में स्किनलेस चिकन बेहतर होता खाने में या स्किन सहित आई इसका जवाब जानते हैं

शरीर में 32 ग्राम फैट जाता है
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अर्जेंटीना में मीट न्यूट्रिशन इनफॉरमेशन सेंटर की न्यूट्रीशनिस्ट के मुताबिक चिकन में 32 फ़ीसदी फैट होता है. स्किन सहित 100 ग्राम चिकन खाया जाए तो शरीर में 32 ग्राम फैट चला जाता है. जबकि चिकन की स्किन में मौजूद फैट में दो तिहाई हिस्सा अनसैचुरेटेड होता है. इसे अच्छा फैट्स भी कहा जाता है. यह वास खून में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर बनाता है. फैट का कुछ हिस्सा सैचुरेटेड होता है, जिसे बैड फैट्स भी कहा जाता है. यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ता है.

स्किनलेस चिकन खाने की दी जाती है सलाह
स्किन सहित मांस खाने पर हर हिस्से के साथ कैलोरी की मात्रा 50 फीसदी बढ़ जाती है. अगर हम स्किनलेस चिकन का छह औंस ब्रेस्ट का हिस्सा खाते हैं तो हमारे शरीर को 284 कैलोरी मिलती है. अगर स्किन के साथ चिकन खाया जाए तो 386 कैलोरी मिलेगी. यही वजह है कि लोगों को स्किनलेस चिकन खाने की सलाह दी जाती है. ताकि अतिरिक्त कैलोरी शरीर में न जाए. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर स्वस्थ और शारीरिक रूप से सक्रिय व्यक्ति जिसका वजन लंबाई के हिसाब से बिल्कुल ठीक है. वह चिकन बनाने के साथ अलग की गई स्किन पकाने के समय उसमें डाल दे जिससे चिकन ज्यादा रसदार हो जाता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

sonali murgi
पोल्ट्रीमीट

Poultry: 90 दिनों में तैयार हो जाती है सोनाली मुर्गी, मिलता है तगड़ा दाम

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस मीट और अंडा दोनों के ही...

शाहबादी भेड़ मध्यम आकार की होती है. इसके कान मध्यम आकार के और लटके हुए होते हैं.
मीटसरकारी स्की‍म

Sheep Farming: भेड़ पालन पर सरकार दे रही है 50 लाख की मदद, मांस और ऊन उत्पादन बढ़ाने है जोर

नई दिल्ली. हाल ही में भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी...

red meat and chicken meat
पोल्ट्रीमीट

Meat: देश में कौन सा मीट सबसे ज्यादा हुआ उत्पादित, जानें यहां

नई दिल्ली. केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की सालाना रिपोर्ट पर गौर...

boneless meat export
मीट

Halal Meat: भारत के हलाल मीट सर्टिफिकेशन को इस देश ने स्वीकारा, एक्सपोर्ट्स को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. भारत के मीट एक्सपोर्ट को पंख लगने वाला है. क्योंकि...