नई दिल्ली. सरकार नौकरी करने की चाहत रखने वलाों के लिए गुड न्यूज है. अगर आप चाहते हैं कि एक अच्छी नौकरी मिल जाए तो फिर हाईकोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका है. असल में पटना हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के 111 पदों पर भर्ती निकली है. जिसके लिए योग्य उम्मीदवारों की जरूरत है. अगर आप यहां नौकरी करके अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं और खुद को योग्य उम्मीदवार मानते हैं तो phc-recruitment.com पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 21 सितंबर है.
इस नौकरी के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना चाहिए. वहीं अंग्रेजी शॉर्टहैंड और टाइपिंग का सर्टिफिकेट होना चाहिए.
क्या होनी चाहिए योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन का कम से कम 6 महीने का डिप्लोमा, सर्टिफिकेट होना जरूरी है.
अंग्रेजी शॉर्टहैंड स्पीड न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट जरूरी है. अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड न्यूनतम 40 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए.
न्यूनतम 18 साल उम्र होनी चाहिए और अधिकतम 37 साल होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क के तौर यूआर, ईडब्ल्यूएस, बीसी, ईबीसी को 1100 रुपए देने होंगे. एससी, एसटी, ओएच को 550 रुपए देने होंगे.
कैसे करें आवेदन ऑफिशियल
वेबसाइट patnahighcourt. gov.in पर जाएं. स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें.
“रजिस्टर्ड” पर क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन पूरा करके लॉग इन करें। फॉर्म सब्मिट करें. इसका एक प्रिंट आउट लेकर रखें.
चयन रिटन एग्जाम, स्किल टेस्ट (स्टेनो, टाइपिंग), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा.










