Home career Job News: रेलवे में निकली भर्ती, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज में भी उम्मीदवारों की है जरूरत
career

Job News: रेलवे में निकली भर्ती, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज में भी उम्मीदवारों की है जरूरत

जॉब न्यूज.

नई दिल्ली. क्या आप भी नौकरी की तलाश में हैं? और एक अच्छी नौकरी करना चाहते हैं तो फिर ये खबर आपके लिए है. असल में रेलवे ने सैकड़ों पदों पर भर्ती निकाली है. जबकि एक एयरपोर्ट पर भी योग्य उम्मीदवारों की जरूरत है. रेलवे की ओर से आरआरसी साउथ वेस्टर्न रेलवे में 904 पदों पर भर्ती निकली गई है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrchubli. in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं 50 फीसद अंकों के साथ पास है.

संबंधित क्षेत्र में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. रेलवे की इस भर्ती के लिए उम्र अधिकतम 24 साल होनी चाहिए. एससी, एसटी को अधिकतम उम्र में 5 साल की छूट मिलेगी. ओबीसी को 3 अधिकतम उम्र में 3 साल की छूट दी जा रही है. दिव्यांगों को अधिकतम उम्र में 10 साल की छूट होगी.

कितनी है फीस
आवेदन शुल्क के तौर एससी, एसटी, महिला, पीडब्ल्यूबीडी के लिए निशुल्क है. अन्य के लिए 100 रुपए है.

आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.rrchubli. in पर जाएं. संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें.

अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें. बर्थ सर्टिफिकेट सहित जरूरी डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें.

रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें. फाइनल सब्मिट कर सेव कर लें या प्रिंटआउट ले लें. मेरिट के आधार पर चयन होगा. लास्ट डेट 21 सितंबर 2025 है.

कितने उम्मीदवारों की है जरूरत
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज ने 1446 पदों पर भर्ती निकाली है. उम्मीदवार igiaviationdelhi. com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता स्टाफ को 12वीं पास, लोडर्स को 10वीं पास होना चाहिए. उम्र 18 साल से लेकर 30 साल के बीच निर्धारित की गई है.

आवेदन शुल्क की बात की जाए एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ को 350 रुपए और लोडर्स को 250 रुपए आवेदन शुल्क देने होंगे.

ऑफिशियल वेबसाइट igiaviationdelhi. com पर जाएं. होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें.

IGI Aviation Service Recruitment 2024 पर क्लिक करें. अप्लाय ऑनलाइन पर क्लिक करें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.

अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें. आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट कर दें। आगे की जरूरत के लिए प्रिंट आउट लेकर रखें.

उम्मीदवारों का चयन लिखित परिक्षा के आधार पर होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

career

Job: केंद्र और दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, ये भी जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन

पुराने सिस्टम में सेक्शनवाइज टाइमिंग का नियम नहीं था. अब सबसे पहले...

career

Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए शेड्यूल में हुआ बदलाव, पढ़ें यहां

आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के क्यूआर कोड भी जारी किए...

career

Government Job: इन विभागों में निकली है भर्ती, सरकारी नौकरी की है तलाश तो जल्द करें आवेदन

नगर निकाय हरियाणा ने भी नौकरी निकाली है, जिसमें आवेदन करके सरकारी...