नई दिल्ली. क्या आप भी मानवीय सेवा का जज्बा रखते हैं साथ ही अपना कॅरियर भी बनाना चाहते हैं तो फिर ये खबर आपके लिए ही है. असल में बिहार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) की ओर से मानवीय सेवा के क्षेत्र में नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए अवसर आया है. जहां नौकरी करके एक साथ लोगों की सेवा भी की जा सकती है और कॅरियर भी बनाया जा सकता है. भर्ती की बात की जाए तो बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) ने सहायक नर्स दाई (Auxiliary Nurse Midwife) पदों पर भर्ती निकाली है.
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा. इस नौकरी के लिए 15 हजार रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा.
शैक्षणिक योग्यता क्या है
मान्यता प्राप्त एएनएम प्रशिक्षण संस्थान से सहायक नर्स मिडवाइफरी (ANM) ट्रेनिंग कोर्स में डिप्लोमा होना चाहिए.
बिहार नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसलिंग से उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है. जरूरी डॉक्यूमेंट्स में पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर चाहिए.
12वीं का प्रमाणपत्र (जन्म तिधि के लिए), ANM डिप्लोमा और मार्कशीट, BNRC रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट या शपथ पत्र देना होगा.
स्थायी निवास, जाति, आए, और EWS सर्टिफिकेट, दिव्यांगता या स्वतंत्रता सेनानी वंशज प्रमाणपत्र होनी चाहिए.
किस उम्र तक कर सकते हैं आवेदन
न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल रखी गई. उम्र की गणना एक अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी.
अनारक्षित वर्ग, EWS (महिला) को 40 वर्ष, पिछड़ा वर्ग, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (महिला) को 40 वर्ष और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (महिला) को 42 वर्ष तक होगी.
कैसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं. बिहार एएनएम अप्लाई के लिंक क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें. आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. फॉर्म जमा करें. फिर इसका प्रिंट आउट लेकर रखें.
आवेदन शुल्क 500 रुपए निर्धारित है. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और कोविड-19 में ANM के रूप में कार्य का अनुभव होना चाहिए.










