Home पशुपालन Sheep Farming: अच्छे प्रोडक्शन के लिए भेड़ की परख करने में इन चीजों का रखें ध्यान
पशुपालन

Sheep Farming: अच्छे प्रोडक्शन के लिए भेड़ की परख करने में इन चीजों का रखें ध्यान

गोट एक्सपर्ट का कहना है कि एक से तीन महीने के बीच मेमना पालन की बात की जाए तो पहले महीने में शरीर का वजन सात किलोग्राम होता है.
मुजफ्फरनगरी भेड़ की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. भेड़ पालन करके भी अच्छी खासी कमाई की जा सकती है. भेड़ पालन को साइंटिफिक तरीकों से किया जाए तो इसमें खूब मुनाफा है. पशुपालकों के लिए जरूरी है कि जानवरों की अच्छी तरह से परख कर ली जाए. अगर परख में चूक होती है तो फिर नुकसान हो सकता है. एक्सपर्ट का कहना है कि परख करने के लिए जरूरी ये है कि जन्म के वक्त से ही पशुओं की परख की जाए. इसके अलावा छह महीने के होने जाने पर भी भेड़ के मेमनों की परख की जाती है. आइए जानते हैं कि किस तरह मेमनों की परख की जाती है.

जन्म पर ही नर मेमनों की परख करना चाहते हैं तो देखें कि, मेमनों में किसी प्रकार का नस्ल दोष आंखों के गिर्द चक्कर व कानों के नीचे का हिस्सा भूरा हो. इसके अलावा कहीं भी काले या भूरे रंग की ऊन का होना, तोतानुमा जबड़ा या दांतों से संबंधित अन्य कोई बीमारी, कुबड़ापन, लंगड़ापन, अंधापन व बोनापन न हो. अगर मुजफ्फरनगरी नस्ल है तो सभी पहचान चिन्ह होना जरूरी है.

ऐसा होना चाहिए शरीर
छह माह की उम्र पर मेमनों की परख की बात की जाए तो उनके भार के आधार पर ही मेमनों का चयन होना चाहिए. वहीं नर भेड़ों की शारीरिक बनावट की परख करने के लिए उन्हें अलग-अलग कैटेगरी में रख लें. उच्च श्रेणी वालों का चयन कर उनके आकर्षण पर ध्यान देना चाहिए. जिनमें चौड़ा व गहरा सीना और पेट, मसल पुटठें, पीठ व काठी मजबूज टांगें, मुलायम त्वचा, चमकीली बड़ी आंखें व चौड़े नथुने, थूथन, जबड़ा व कपोल, सुडोल, बदन व लम्बा शरीर होना शामिल है.

ये कमी है तो नर भेड़ बेकार है
नर भेड़ के प्रजनन अंगों व क्षमता की परख की बात की जाए तो सभी गुण होने के बाद भी यदि नर भेड़ के टेस्टिकल्स व सीमेन में कमी है तो नर भेड़ में कुछ भी नहीं है. इसलिए नर भेड़े के टेस्टिकल्स की जांच बेहद ही जरूरी है. टेस्टिकल्स समानान्तर व विकसित हों, सीजनल पीरियड में रतिवाली भेड़ों पर चढ़ने में तीव्रता, मर्दानगी व काबू करने की क्षमता और झटका देकर सीमेन निकलने की क्षमता अच्छी होनी चाहिए. ऐसी नर भेड़ से भेड़ों में गर्भ धारण करने की क्षमता बढ़ती है.

प्रजनन के समय मेंढे की उम्र
हर दो वर्ष के बाद नर भेड़ को बदल लें ताकि रेवड़ में अंतः प्रजनन से बचा जा सके. नर भेड़ यदि रेवड़ में जन्मे मेमनों में से ही एक है तो फिर उसके निकट संबंधियों जैसे मां, बहन, बेटी व चचेरी बहन, मौसी आदि से मिलान नहीं कराना चाहिए. जब तक कि दूसरी नस्ल उत्पादन व एक स्पेशल लाइनर रेखित उपनस्ल पैदा करना उद्देश्य न हो.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...