Home डेयरी Lakhpati Didi: आगरा में महिला दूध उत्पादकों को मिला सम्मान, इस दौरान NDDB अध्यक्ष ने कही ये बड़ी बात
डेयरी

Lakhpati Didi: आगरा में महिला दूध उत्पादकों को मिला सम्मान, इस दौरान NDDB अध्यक्ष ने कही ये बड़ी बात

सम्मान पाने वाली महिलाएं व मेहमान.

नई दिल्ली. सहज दूध उत्पादक संगठन Saahaj Milk Producer Organization द्वारा एनडीडीबी और एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज के सहयोग से आगरा में ‘लखपति दीदी सम्मान कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया. इस समारोह में पिछले एक साल में एक लाख रुपये से अधिक इनकम हासिल करने वाली ‘लखपति दीदियों’ में से 10 दूध उत्पादक महिलाओं को सम्मान दिया गया. ये सम्मान उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री, मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी, भारत सरकार (Ministry of Fisheries, Animal Husbandry and Dairying) प्रो. एसपी सिंह बघेल जी (SP Singh Baghel) द्वारा दिया गया.

मंत्री ने दूध उत्पादनक महिलाओं को शॉल और चेक देकर कर सम्मानित किया. वहीं सभी महिलाओं को आगे के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

लखपति दीदी को सम्मानित करते मंत्री व अन्य.

महिलाओं को क्यों बताया प्रेरणास्रोत
एनडीडीबी के अध्यक्ष मीनेश शी शाह ने कहा कि यह सम्मान न केवल महिलाओं का डेयरी क्षेत्र में अहम योगदान का प्रतीक है, बल्कि ग्रामीण भारत की लाखों अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है.

उन्होंने कहा कि एनडीडीबी की कोशिश है कि देश में ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन बढ़ाया जाए. इसलिए महिलाओं को भी प्रेरित किया जा रहा है.

ज्यादा से ज्यादा किसानों को कोआपरेटिव से जोड़ा जा रहा है, ताकि उन्हें दूध का वाजिब दाम मिले और उन्हें कई और तरह के फायदे भी मिले.

यह सम्मान कार्यक्रम एनडीडीबी एवं एनडीएस के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शी शाह Meenesh C Shah एनडीएस के प्रबंध निदेशक डॉ. सीपी देवानंद, सहज की डायरेक्टर उमा भदौरिया, सहज के सीईओ डॉ. प्रफुल बनवाड़िया तथा Mother Dairy के डिप्टी एमडी जे. चारी सहित तमाम लोगों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ.

वहीं दूसरी ओर सूरसदन, आगरा में आयोजित की गई ’लखपति दीदी सम्मान समारोह’ के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ’ईवी मिल्क डिलीवरी वैन’ को हरी झंडी दिखाई

ईवी मिल्क डिलीवरी वैन’ को हरी झंडी दिखाई.

वहीं मोबाइल पशु चिकित्सा वैन का विधिवत लोकार्पण किया. जहां एक ओर ’ईवी मिल्क डिलीवरी वैन’ स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन से डेयरी सप्लाई चेन को और अधिक सस्टैनबल बनाएंगी.

वहीं, मोबाइल पशु चिकित्सा वैन किसानों के द्वार पर ही मात्र 300 रुपए पर पशु-चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराएंगी जिसमें दवा भी शामिल है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

‘NDDB की प्राथमिकता पशु उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार करना है’

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह...

डेयरी

Dairy News: सुधा दुकान या बिक्री केंद्र खोलकर कमाएं एक दिन में पांच हजार रुपए तक मुनाफा

नई दिल्ली. बिहार में सुधा डेयरी की दुकान या बिक्री केंद्र खोलने...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
डेयरी

Dairy Farming: पशु के गाभिन होने की पहचान क्या है, सिर्फ हीट में न आना गर्भवती होने की गारंटी नहीं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशुओं को पाला जाता है...

Livestock Health and Disease Control Programme (LHDCP): to provide for prophylactic vaccination against animal diseases, capacity building of veterinary services, disease surveillance, and strengthening veterinary infrastructure.
डेयरी

Milk Production: क्या बारिश में कम हो गया गाय-भैंस का दूध उत्पादन, बस ये आठ उपाय अपनाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशु का दूध उत्पादन कम...