Home पोल्ट्री Poultry: जानें व्हाइट व ब्राउन मुर्गियों में किसे पालना है ज्यादा फायदेमंद, पढ़ें कौन सी मुर्गी ज्यादा देती है अंडे
पोल्ट्री

Poultry: जानें व्हाइट व ब्राउन मुर्गियों में किसे पालना है ज्यादा फायदेमंद, पढ़ें कौन सी मुर्गी ज्यादा देती है अंडे

Poultry, Poultry Farming in India, Egg Production, Egg Rate, Chicken Rate, livestockanimalnews
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. मुर्गी पालन एक बेहद ही फायदेमंद कारोबार है. इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इसे कम लागत में किया जा सकता है और अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. सरकार भी मुर्गी पालन को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक मदद करती है. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मुर्गी पालन से जुड़कर अपनी इनकम को बढ़ा सकें. मुर्गी पालन इसलिए भी बेहतर व्यवसाय माना जाता है क्योंकि चिकन और अंडों की डिमांड लगभग साल भर बनी रहती है. इसलिए इस कारोबार में कभी भी मंदी का दौर नहीं आता है. गर्मी में थोड़ा बहुत अंडों की डिमांड भले कम होती है लेकिन मीट में कमी नहीं आती है

अगर आप मुर्गी पालन करना चाहते हैं तो कुछ जरूरी चीजों का जानना आपके लिए बेहद जरूरी है कि, मुर्गी कब से अंडा देना शुरू करती है. वह साल भर में कितने अंडे देती है. अंडा देने वाली मुर्गी एक दिन में कितना फीड खाती है. उनके अंडों का कितना वेट होता है और मुर्गियों का कितना वजन होता है. इस आर्टिकल में हम आपको व्हाइट और ब्राउन मुर्गियों के बारे में इन्ही चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनका जिक्र ऊपर किया गया है. एक्सपर्ट का कहना है कि इन जानकारियों से आपको ये पता चल जाएगा कि दोनों मुर्गी पालन में किसे पालने से ज्यादा फायदा होगा.

मुर्गियों से जुड़ी अहम बातें जानें यहां
पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गी पालन में लेयर मुर्गियों को पाला जाता है, जो अंडे देती हैं.
व्हाइट लेयर मुर्गी जब 130 से 138 दिन की हो जाती है तो अंडा देना शुरू कर देती है.
ब्राउन मुर्गियां 140 से 148 दिनों में अंडा देना शुरू करती हैं.
सफेद मुर्गियों का 50 फीसदी तक प्रोडक्शन 160 से 165 दिन में पूरा हो जाता है.
जबकि ब्राउन मुर्गियों का 170 से 182 दिन में 50 फीसदी उत्पादन पूरा होता है.
व्हाइट मुर्गियां साल में 295 से 310 अंडे देती हैं.
ब्राउन मुर्गियां 250 से 290 अंडे देती हैं.
सफेद मुर्गियों के अंडे का वजन 56 से 58 ग्राम होता है.
ब्राउन मुर्गियों के अंडों का वजन 61 से 63 ग्राम होता है.
व्हाहट मुर्गियों को एक अंडे के प्रोडक्शन पर 140 से 145 ग्राम फीड की जरूरत होती है. ब्राउन मुर्गियों को 150 से 158 ग्राम फीड की जरूरत होती है. उनके अंडे बड़े होते हैं.
औसतन हर दिन सफेद मुर्गियां 110 115 ग्राम फीड खाती है.
ब्राउन मुर्गियां हर दिन 115 से 120 ग्राम फीड खाती हैं.
अंडे देने वक्त व्हाइट मुर्गियों का वजन 1350 से 1375 ग्राम होता है.
ब्राउन मुर्गियों का वजन 1475 से 1550 ग्राम होता है.
उत्पादन के आखिरी दौर में व्हाइट मुर्गियों का वजन 1700 से 1750 ग्राम होता है.
ब्राउन मुर्गियां जब उत्पादन के आखिरी दौर में होती हैं तो उनका वजन 2250 से 2325 होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry: नवंबर में मुर्गियों को इन तीन बीमारियों का है खतरा, हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली. अगर आप मुर्गी पालक हैं तो खबरदार हो जाइए. क्यों...

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री सेक्टर में घट रहे मुनाफे की क्या वजह गिना रहे हैं एक्सपर्ट

नई दिल्ली. पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय मथुरा के पोल्ट्री विज्ञान...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming Scheme: यूपी में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग करने के लिए सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं को कमाई का जरिया...

पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियां अंडों का उत्पादन कम करें तो तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम, नहीं होगा नुकसान

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अक्सर ये देखने को मिलता है कि...