LIVE

खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

August 20, 2026 f 𝕏

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.

लाइव अपडेट्स

  1. कोऑपरेटिव के जरिए डेयरी क्षेत्र में हुई प्रगति पर चर्चा की गई

    कोऑपरेटिव के जरिए डेयरी क्षेत्र में हुई प्रगति की समीक्षा करने (NPDD का JICA - जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी समर्थित कंपोनेंट B), और प्रस्तावित दूसरे चरण (फेज II) व डेयरी विकास की अन्य पहलों पर चर्चा करने के लिए नई दिल्ली में एक उत्तरी क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की गई. इसमें पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन और मिल्क यूनियन के अधिकारियों ने हिस्सा लिया.

  2. सचिव ने की योजनाओं की समीक्षा

    डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार के सचिव शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उप मत्स्य निदेशक एवं जिला मत्स्य पदाधिकारियों के साथ मत्स्य प्रभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में पदाधिकारियों को योजनाओं को प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से ससमय कार्यान्वित करने का निर्देश दिया गया विभागीय सभागार में हुई इस बैठक में निदेशक मत्स्य, तुषार सिंगला के साथ अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहें.

  3. भोपाल दुग्ध संघ ने शुरू किए 12 नए मिल्क टैंकर

    सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने बुधवार को 12 नए मिल्क टैंकर, एक चलित दुग्ध परीक्षण प्रयोगशाला और दुग्ध उत्पाद वितरण के लिए दो इलेक्ट्रिक वाहनों का संचालन शुरू किया. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने एमपीसीडीएफ के निवर्तमान प्रबंध संचालक डॉ. संजय गोवानी की उपस्थिति में इन वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर भोपाल दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रितेश जोशी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.