खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.
लाइव अपडेट्स
-
श्रीलंका के डेयरी किसानों और प्रोफेशनल्स से की बातचीत

NDDB, आनंद में आयोजित "कोऑपरेटिव बिज़नेस मॉडल के ज़रिए डेयरी विकास" पर इंटरनेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा ले रहे श्रीलंका के डेयरी किसानों और प्रोफेशनल्स के साथ NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह ने बातचीत की. श्रीलंका में भारत के हाई कमीशन के साथ मिलकर आयोजित इस प्रोग्राम का मकसद भारत के सफल कोऑपरेटिव डेयरी विकास मॉडल और डेयरी व उससे जुड़े सेक्टर में NDDB की विशेषज्ञता को साझा करके क्षेत्रीय सहयोग को मज़बूत करना और श्रीलंकाई किसानों व प्रोफेशनल्स की क्षमता बढ़ाना है.
-
युवाओं को पशुपालन में AI की दी गई जानकारी

NDDB के इरोड स्थित दक्षिणी क्षेत्रीय प्रदर्शन और प्रशिक्षण केंद्र ने ग्रामीण युवाओं के लिए 45 दिन का बेसिक AI (कृत्रिम गर्भाधान) प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित कियात्र इसमें इरोड मिल्क यूनियन, त्रिची मिल्क यूनियन, AavinTN, ESAF और रामानंद आदिगलार फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इस प्रशिक्षण में पशुओं की शारीरिक संरचना और कार्यप्रणाली, प्रजनन और पोषण, पशु स्वास्थ्य, स्त्री रोग और प्रसूति विज्ञान, पशुधन उत्पादन प्रबंधन, CMP प्रैक्टिस और EVM, तथा सॉफ्ट स्किल्स जैसे विषय शामिल थे. प्रतिभागियों को जीवित पशुओं के प्रजनन, सिमुलेशन मॉडल, क्रायोकैन हैंडलिंग और AI गन लोडिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इरोड मिल्क यूनियन और कृषि विज्ञान केंद्र मायराडा की मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट और पशु आहार संयंत्रों के फील्ड दौरे से डेयरी संचालन के बारे में उनकी समझ और AI सेवाएं देने तथा डेयरी किसानों में जागरूकता पैदा करने का उनका आत्मविश्वास और मजबूत हुआ.




