LIVE

खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

अक्टूबर 28, 2026 f 𝕏

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.

लाइव अपडेट्स

  1. यरी संयंत्र संचालन के सीखे गुर

    एमआईटी-एनडीडीबी द्वारा ‘डेयरी संयंत्र संचालन एवं गुणवत्ता प्रबंधन’ विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में पीसीडीएParag Milk Uttar Pradeshsh के 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में कच्चे दूध की गुणवत्ता का महत्व, डेयरी सहकारी समिति (डीसीएस) स्तर पर बल्क मिल्क कूलर (बीएमसी) की उपयोगिता, दूध की मूलभूत जानकारी, आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण तथा डेयरी संयंत्र में उपयोगिताओं के प्रभावी उपयोग जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया. इसके अतिरिक्त, सत्रों में समग्र गुणवत्ता प्रबंधन (टीक्यूएम) तथा दूध एवं दुग्ध उत्पादों के केमिकल एंड माइक्रोबायोलॉजिकल एनालिसिस पर भी चर्चा की गई.

  2. बोधगया में भेड़पालकों को दिया गया प्रशिक्षण

    शाहबादी भेड़ मध्यम आकार की होती है. इसके कान मध्यम आकार के और लटके हुए होते हैं.

    गयाजी बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के नेटवर्क प्रोजेक्ट ऑन शीप इम्प्रूवमेंट की अनुसूचित जाति उपयोजना (एससीएसपी) के तहत गुरुवार को बोधगया प्रखंड की मोरामर्दना पंचायत में क्षमता निर्माण सह इनपुट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें 80 से 90 अनुसूचित जाति के पशुपालकों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीके से भेड़पालन के प्रति जागरूक करना था. उनकी आजीविका को सुदृढ़ बनाना भी लक्ष्य था। कार्यक्रम का समन्वय परियोजना के प्रमुख अन्वेषक डॉ. प्रमोद कुमार और सह अन्वेषक डॉ. पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने किया. मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार राय और प्रखंड विकास पदाधिकारी, गया सदर, डॉ. कुमार रविकांत उपस्थित रहे। संचालन मैत्री सरयू कुमार ने किया.