LIVE

खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

August 11, 2026 f 𝕏

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.

लाइव अपडेट्स

  1. एमपी बनेगा दूध उत्पादन में नंबर वन राज्य

    सामान्य तौर पर गाय ढाई से 3 वर्ष में और भैंस तीन से चार वर्ष की आयु में प्रजनन योग्य हो जाती हैं. प्रजनन काल में पशु 21 दिनों के अंतराल के बाद गाभिन करा देना चाहिए.

    मध्य प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं. वर्तमान में देश के कुल दुग्ध उत्पादन में मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी लगभग 12 फीसद है, जिसे बढ़ाकर 20 फीसद करने का लक्ष्य रखा गया है. कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य में दूध उत्पादन बढ़ाने और राज्य को मिल्क कैपिटल बनाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है.

  2. बकरी और भेड़ पालन की दी ट्रेनिंग

    गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना में बकरी एवं भेड़ पालन संबंधी एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से आए 19 पुरुष एवं 03 महिलाओं सहित कुल 22 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया. डॉ. जतिंदर पाल सिंह गिल, उप-कुलपति ने पशु चिकित्सा प्रसार शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह एक व्यावहारिक एवं ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण कार्यक्रम था. उन्होंने वैज्ञानिक ज्ञान और कौशल आधारित प्रशिक्षण को पशुपालकों के व्यवसाय में सुधार लाने के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि बकरी एवं भेड़ पालन लाभदायक उद्यम हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों को स्वरोजगार, उद्यमिता तथा आय उपलब्ध कराने की अपार संभावनाएं हैं.