खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.
लाइव अपडेट्स
-
पुडुचेरी के सहकारी डेयरी को मजबूत करने की पहल

NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह ने पुडुचेरी के उप-राज्यपाल के. कैलाशनाथन से लोक निवास में मुलाकात की और केंद्र शासित प्रदेश में NDDB की डेयरी विकास से जुड़ी विभिन्न पहलों पर चर्चा की. उन्होंने उप-राज्यपाल को PONLAIT के साथ NDDB के सहयोग से चल रही बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी, जिसमें 2 LLPD क्षमता वाला पूरी तरह से ऑटोमेटेड डेयरी प्लांट और 20 KLPD क्षमता वाला आइसक्रीम प्लांट स्थापित करना शामिल है. उप-राज्यपाल ने पुडुचेरी के सहकारी डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में NDDB के प्रयासों की सराहना की और इन पहलों के लिए जरूरी सहयोग का भरोसा दिलाया.
-
डेयरी इकोसिस्टम के बारे में जाना

जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशल सर्विस, रांची के ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और रूरल मैनेजमेंट के 52 मास्टर्स स्टूडेंट्स ने तीन फैकल्टी सदस्यों के साथ NDDB, आनंद और देश की 'मिल्क कैपिटल' आनंद में डेयरी इकोसिस्टम का दौरा किया. स्टूडेंट्स ने अमूल में दूध की प्रोसेसिंग और वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स के बारे में जाना, त्रिभुवनदास फ़ूड कॉम्प्लेक्स का दौरा किया और NDDB के सीनियर अधिकारियों से बातचीत करके कोऑपरेटिव डेयरी मॉडल और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने में संस्थानों की भूमिका को समझा.
-
पशु बीमा के लिए क्या करना होगा

डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग पशुपालन निदेशालय के मुताबिक पशुधन बीमा योजना 2026-27 के लिए बीमा कराना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ जरूरी चीजें करनी होंगी. पशु की स्वास्थ्य जाँच, 12 अंकों का NDB ईयर टैग, पशु एवं स्वामी के साथ दो फोटो, पशु की पहचान संबंधी आवश्यक विवरण और आज ही अपने पशुधन का बीमा कराएं. अधिक जानकारी के लिए नजदीकी पशु चिकित्सालय / जिला पशुपालन कार्यालय से संपर्क करें.





